Donald Trump at WEF If you dont make your product in America you will have to pay tariff अरबों-खरबों डॉलर का टैरिफ नहीं है देना तो… ट्रंप ने दुनियाभर के नेताओं को दिया ये सुझाव, International Hindi News - Hindustan
More

अरबों-खरबों डॉलर का टैरिफ नहीं है देना तो… ट्रंप ने दुनियाभर के नेताओं को दिया ये सुझाव

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा से यह कहा है कि वह अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलेंगे। उन्होंने खुले तौर पर यह धमकी दी है कि जो देश अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ लगाएंगे, अमेरिका भी उसका वैसा ही जवाब देगा।

Fri, 24 Jan 2025 07:13 AMJagriti Kumari एएनआई, दावोस
share
अरबों-खरबों डॉलर का टैरिफ नहीं है देना तो… ट्रंप ने दुनियाभर के नेताओं को दिया ये सुझाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका के भविष्य से ले कर रूस-यूक्रेन जंग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं ट्रंप ने इस दौरान भयंकर टैरिफ से बचने के लिए वैश्विक कंपनियों को अमेरिका में अपने उत्पाद बनाने का सुझाव दिया है। साथ ही ट्रंप ने खुले तौर पर कहा है कि ऐसा न करने को अरबों-खरबों डॉलर का टैरिफ देना होगा। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े ट्रंप ने अमेरिका में प्रोडक्शन करने का विकल्प चुनने वाले देशों को टैक्स में कटौती का वादा भी किया है।

ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहा, "दुनिया की हर बिजनेस के लिए मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है। आइए अपना उत्पाद अमेरिका में बनाइए। आपको दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे कम टैक्स देना होगा।" ट्रंप ने आगे कहा, "लेकिन अगर आप अमेरिका में अपने प्रोडक्ट्स नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ देना होगा। एक ऐसा टैरिफ जो हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और हमारे खजाने में अरबों-खरबों डॉलर की बढ़ोतरी होगी।"

‘अमेरिका से बेहतर कोई जगह नहीं’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे जोर देकर कहा कि ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत कारखाने बनाने और नौकरियां पैदा करने के लिए अमेरिका से बेहतर कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “ट्रंप सरकार के अंतर्गत नौकरियां पैदा करने, कारखाने बनाने या किसी कंपनी को विकसित करने के लिए धरती पर अमेरिका से बेहतर कोई जगह नहीं होगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, ट्रंप के आदेश पर लग गई रोक
ये भी पढ़ें:सऊदी अरब तेल की कीमत कम करे, खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध: दावोस में ट्रंप
ये भी पढ़ें:पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं पर अगर नहीं माने तो…, ट्रंप ने फिर दी धमकी

कनाडा पर भी बोले

वहीं ट्रंप ने कनाडा को 51 वां राज्य बनाने की बात भी दोहराई। कनाडा के साथ संबंधों का जिक्र करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका का कनाडा के साथ लगभग 200 बिलियन अमरीकी डॉलर का घाटा रहा है। ट्रंप ने कहा कि ये सही नहीं है। ट्रंप ने कहा, "कनाडा के साथ हम बहुत बड़े घाटे में है। अब हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते। मुझे नहीं पता कि यह उनके लिए अच्छा है या नहीं। जैसा कि आप शायद जानते हैं, मैं कहता हूं कि वह अमेरिकी राज्य बन सकते हैं। फिर हमें आप पर टैरिफ नहीं लगाना पड़ेगा।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।