Indian High Commissioner met Bangladesh Foreign Minister what was discussed भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात की, क्या हुई चर्चा?, International Hindi News - Hindustan
More

भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात की, क्या हुई चर्चा?

वर्मा ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट और प्रारंभिक विचार-विमर्श बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में नयी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री और राज्य मंत्री के साथ यह उनकी पहली बैठक थी।

Sun, 22 Feb 2026 08:37 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात की, क्या हुई चर्चा?

ढाका में नियुक्त उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की नई सरकार के साथ संवाद को आगे बढ़ाने के लिए भारत उत्सुक है। उन्होंने नई दिल्ली की ओर से ढाका के साथ फिर से सक्रिय रूप से बातचीत की इच्छा व्यक्त की। तारिक रहमान के 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के बाद उच्चायुक्त वर्मा पत्रकारों से बात कर रहे थे।

वर्मा ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ''विदेश मंत्री के साथ आज की बैठक में मैंने अपना रुख दोहराया कि हम बांग्लादेश में नयी सरकार के साथ संवाद के लिए उत्सुक हैं।" बैठक में विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद भी शामिल थीं। उच्चायुक्त के अनुसार, उन्होंने बताया कि ''हम परस्पर हित और पारस्परिक लाभ के आधार पर सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी सोच के साथ मिलकर काम करते हुए हर क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।''

वर्मा ने इस मुलाकात को एक "शिष्टाचार भेंट" और "प्रारंभिक विचार-विमर्श" बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में नयी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री और राज्य मंत्री के साथ यह उनकी पहली बैठक थी। बारह फरवरी को हुए चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद तारिक रहमान (60) ने 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन का अंत हो गया।

यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ संबंधों में गिरावट आई थी और 1971 के बाद यह अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। उच्चायुक्त ने चुनाव में 13 फरवरी को बीएनपी की जीत के तुरंत बाद तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बधाई संदेश की ओर इशारा करते हुए कहा, ''आप बांग्लादेश के साथ हमारे हालिया उच्च स्तरीय संवाद से अवगत हैं।'' वर्मा ने रविवार को कहा, ''उन्होंने उस दिन बाद में फोन पर भी बातचीत की।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में नई आतंकी साजिश बेनकाब; ISI और बांग्लादेश से जुड़े तार, 8 संदिग्ध दबोचे
ये भी पढ़ें:भारत में हमले की योजना बना रहे 8 संदिग्ध गिरफ्तार, पाक-बांग्लादेश से जुड़े तार
ये भी पढ़ें:उन्होंने सरासर झूठ बोला; BAN के T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कोच का बड़ा खुलासा

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ढाका का दौरा किया और बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।