Bangladesh coach reveals shocking revelation after T20 World Cup exit He blatantly lied उन्होंने सरासर झूठ बोला; बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कोच का बड़ा खुलासा, Cricket Hindi News - Hindustan

उन्होंने सरासर झूठ बोला; बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कोच का बड़ा खुलासा

बांग्लादेश के सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी के संबंध में अपना रुख बदल दिया।

Sat, 21 Feb 2026 01:12 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, ढाका, भाषा
share
उन्होंने सरासर झूठ बोला; बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कोच का बड़ा खुलासा

बांग्लादेश के सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी के संबंध में अपना रुख बदल दिया। सलाहुद्दीन ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के फैसले को स्वीकार करना बेहद मुश्किल था। उन्होंने दावा किया कि टीम के दो सदस्य मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस टीम के नाम दर्ज हुआ T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे अधिक मैच हारने का रिकॉर्ड

नजरुल ने शुरू में यह दावा किया था कि सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत की यात्रा न करने का फैसला सरकार ने लिया था। लेकिन अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वह इससे मुकर गए और उन्होंने कहा था कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों ने लिया था।

सलाहुद्दीन ने पत्रकारों से कहा, ''उन्होंने सरासर झूठ बोला। मैं भी एक शिक्षक हूं और शिक्षक आम तौर पर कम झूठ बोलते हैं। वह इस तरह खुलेआम झूठ बोलेंगे। मैं सचमुच इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं खिलाड़ियों को अपना चेहरा कैसे दिखाऊंगा। उन्होंने तो एकदम यू-टर्न ले लिया।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AUS ने हैरतअंगेज रनचेज के साथ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, किया ओमान का काम तमाम

सलाहुद्दीन ने कहा कि फैसला लेने में खिलाड़ियों की कोई भूमिका नहीं थी।

उन्होंने कहा, ''वह ढाका विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं। मेरे देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान का कोई व्यक्ति इस तरह का झूठ बोल रहा है। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हम इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने पहले कुछ कहा और बाद में अपने बयान से पलट गए।''

बांग्लादेश ने अपने मैच खेलने के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में उसकी जगह शामिल किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिचेल मार्श का छलका दर्द, तीर की तरह अभी भी चुभ रही है जिम्बाब्वे से मिली हार

सलाहुद्दीन ने कहा कि टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद खिलाड़ी बेहद निराश थे।

उन्होंने कहा, '' विश्व कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और उनका सपना एक पल में चकनाचूर हो गया। मैं जानता हूं कि हमारे दो खिलाड़ी पांच दिन तक सदमे में रहे। वे पूरी तरह से टूट चुके थे।।'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।