India stands shoulder to shoulder with UAE PM Modi Condemn attack 5 billion dollar Deal UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है भारत, दुश्मनों को पीएम मोदी का संदेश; अरबों की डील, International Hindi News - Hindustan
More

UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है भारत, दुश्मनों को पीएम मोदी का संदेश; अरबों की डील

पीएम मोदी के UAE दौरे से भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक जीत। रक्षा साझेदारी, LPG आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर में 5 अरब डॉलर के निवेश समेत हुए कई अहम समझौते। पढ़ें भारत-यूएई संबंधों पर पूरी खबर।

Fri, 15 May 2026 02:41 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अबु धाबी
share
UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है भारत, दुश्मनों को पीएम मोदी का संदेश; अरबों की डील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की संक्षिप्त लेकिन बेहद अहम यात्रा भारत के लिए बड़ी उपलब्धियां लेकर आई है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच न सिर्फ आपसी रिश्तों की गर्मजोशी दिखी, बल्कि रक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक समझौते भी हुए। पश्चिम एशिया में बढ़ती क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत इस मुश्किल समय में अबू धाबी के साथ "कंधे से कंधा मिलाकर" खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

यूएई को बताया 'दूसरा घर' और शानदार स्वागत पर जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में हुए अपने शानदार स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दौरा उनके लिए अपने दूसरे घर आने जैसा है। पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था। जैसा कि आपने कहा कि मैं अपने दूसरे घर आया हूं, यह भावना मेरे जीवन की एक बहुत बड़ी पूंजी है।"

उन्होंने अपने भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जब वे यूएई पहुंचे, तो यूएई वायुसेना के विमानों द्वारा उन्हें जो एस्कॉर्ट (सुरक्षा घेरा) प्रदान किया गया, वह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर यूएई के नेतृत्व द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाओं के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया। कोरोना या अन्य मुश्किल समय में भारतीय प्रवासियों को 'अपने परिवार के सदस्य' की तरह रखने और उनकी देखभाल करने के लिए पीएम मोदी ने यूएई सरकार और शाही परिवार का हृदय से धन्यवाद किया। साथ ही, हाल ही में भारत में आई प्राकृतिक आपदा पर संवेदना व्यक्त करने के लिए भी आभार जताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूएई पहुंचे PM, खुद राष्ट्रपति बिन जायद ने किया स्वागत; आसमान में भेजे फाइटर जेट

पश्चिम एशिया में शांति और यूएई की सुरक्षा पर भारत का सख्त रुख

वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पीएम मोदी ने भारत का रुख स्पष्ट करते हुए यूएई को हर संभव समर्थन का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "हम यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उसके वैश्विक प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से मुद्दों को सुलझाने के लिए 'संवाद और कूटनीति' को महत्व देता है। पीएम मोदी ने कहा कि व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद अहम 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को स्वतंत्र और खुला रखना भारत की बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना आवश्यक है। पीएम ने आश्वस्त किया कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

अहम समझौते और बड़े निवेश

इस दौरे का सबसे बड़ा कूटनीतिक और आर्थिक परिणाम दोनों नेताओं की मौजूदगी में हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान रहा। इससे भारत को बड़े फायदे हुए हैं।

रणनीतिक रक्षा साझेदारी: भारत और यूएई के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के ढांचे पर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जो दोनों देशों के सैन्य और सुरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

ऊर्जा सुरक्षा: ऊर्जा के क्षेत्र में 'रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व' और 'लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस' (LPG) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अहम एमओयू (MoU) साइन किए गए।

शिप रिपेयर क्लस्टर: गुजरात के वाडिनार में जहाजों की मरम्मत के लिए एक 'शिप रिपेयर क्लस्टर' स्थापित करने पर भी सहमति बनी है।

5 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश: यूएई की ओर से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल 5 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े निवेश की घोषणा की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म होगा LPG संकट? भारत - UAE में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा क

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जनवरी में भारत यात्रा के दौरान, हमने अपने संबंधों को पहले से और बेहतर बनाने पर सहमति जताई थी। इतनी कम अवधि में भी, हमने सभी मामलों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज हमारे सामने जैसी परिस्थितियां हैं, उनमें भारत-UAE रणनीतिक सहयोग का महत्व बहुत बढ़ गया है। आने वाले समय में, हम हर क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे।

इससे पहले PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "मैं अपने भाई, UAE के राष्ट्रपति HH शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के इस विशेष भाव के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं ऊर्जा, निवेश, सप्लाई चैन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भारत-UAE संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में हमारी चर्चाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, चार साल बाद तेल कंपनियों ने क्यों बढ़ा दिए दाम?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।