Hezbollah also attacked Israel causing devastation even in the Lebanese capital इजरायल पर हिजबुल्ला ने भी कर दिया अटैक, लेबनान की राजधानी तक मची तबाही, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल पर हिजबुल्ला ने भी कर दिया अटैक, लेबनान की राजधानी तक मची तबाही

हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने भी लेबनान में एयर स्ट्राइक कर दी है। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में मिसाइलें दागी थीं। इजरायल ने सीधा बेरूत में ही घुसकर एयर स्ट्राइक कर दी। हिजबुल्लाह का कहना है कि ईरान का समर्थन करना उसका कर्तव्य है।

Mon, 2 March 2026 06:57 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल पर हिजबुल्ला ने भी कर दिया अटैक, लेबनान की राजधानी तक मची तबाही

ईरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से बौखलाए हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर मिसाइल दागनी शुरू करदी। इसके बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत तक घुसकर तबाही मचा दी। जानकारी के मुताबिक इजरायल ने बेरूत में एयर स्ट्राइक कर दी। बता दें कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान में लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। इसी बीच हिजबु्ल्लाह ने भी इजरायल के खिलाफ जंग छेड़ दी।

हिजबुल्लाह की मिसाइलें जब इजरायल में गिरने लगीं तो पूरे देश में सायरन बज उठे। खास तौर पर उत्तरी सीमा के पास हिजबुल्लाह की मिसाइलें गिरीं। अभी तक यही बाताया गया है कि हिजबुल्लाह की मिसाइलें खुले इलाकों में ही गिरीं, इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

ईरान का समर्थन ही हमारा कर्तव्य

हिजबुल्लाह का कहना है कि वह खुलकर ईरान का समर्थन करेगा और इस युद्ध में भी उतरेगा। बता दें कि इजरायल के साथ हिजबुल्लाह का संघर्ष काफी समय से चल रहा है। इजरायल ने इस कट्टरपंथी संगठन की कमर तोड़कर रख दी है। युद्ध विराम के समझौते के बाद भी इजरायल आए दिन हिजबुल्लाह को निशाना बनाता था। उसके शीर्ष कमांडर इजरायली हमले में मारे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान में हैकिंग से हलचल, इजरायल ने हैक किया नमाज ऐप; 'गुप्त' संदेश से काम तमाम

पश्चिमी देशों में तनाव, पीएम मोदी ने की आपात बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार रात को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। यह बैठक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद मौजूदा वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच बंकरों में कैद हुई होली, घर लौटने को तरसे लोग

सीसीएस देश के सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है। एक सूत्र ने बैठक का विवरण दिए बिना कहा, ''प्रधानमंत्री ने सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की।'' मोदी के राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद सीसीएस की बैठक आयोजित की गई।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में शीर्ष अधिकारियों ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और भारत पर इसके प्रभावों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और शक्तिकांत दास, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, कैबिनेट सचिव टी वी सोमनाथन और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी बैठक में उपस्थित थे।

सूत्रों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, साथ ही फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और स्थिति बिगड़ने पर उससे निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई। फिलहाल, पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र लगभग बंद है। पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव बढ़ने के कारण हवाई सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे सैकड़ों भारतीय दुबई और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। इनमें से कई लोग सोशल मीडिया पर भारतीय सरकार से सहायता की अपील कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के खिलाफ US ने उतारे B2 विमान, बम की बारिश शुरू; 1 महीने चलेगा युद्ध

सूत्रों के अनुसार, बैठक में ईरानी अधिकारियों द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लिया गया, जो भारतीय तेल वाहक जहाजों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक जबकि इजराइल में 40,000 से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं। खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 90 लाख है।

भारत ने अतीत में संघर्षों के बीच पश्चिम एशिया समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों भारतीयों को सफलतापूर्वक निकाला है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि पूरे क्षेत्र में भारतीय दूतावास अपने नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई हैं। इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई मारे गए। ईरान के सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी 'इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी' (आईआरएनए) ने 86 वर्षीय खामेनेई के मारे जाने की रविवार तड़के घोषणा की। (एजेंसी से इनपुट्स के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।