Helicopter crashes in Qatar 6 killed search continues for 1 person कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत एक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, International Hindi News - Hindustan
More

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत एक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम एशिया के देश कतर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता व्यक्ति की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Sun, 22 March 2026 04:02 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत एक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कतर में एक ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कतर के अधिकारियों के मुताबिक नियमित ड्यूटी के दौरान यह हेलीकॉप्टर अपनी उड़ान पर था, इसी दौरान उसमें खराबी आ गई और वह क्रैश हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सात सवार थे। इनमें से 6 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

कतरी गृह मंत्रालय के मुताबिक विशेष टीमें इलाके में “गहन सर्च ऑपरेशन” चला रही हैं ताकि लापता व्यक्ति को खोजा जा सके। गृह मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी “गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति” प्रकट की है।

आपको बता दें, पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर कतर पर भी देखने को मिल रहा है। ईरान लगातार अमेरिकी और इजरायली हमलों का पलटवार खाड़ी देशों पर हमला करके कर रहा है, जिससे पहले से जारी संघर्ष और तेज हो गया है और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर असर पड़ रहा है।

ईरान की तरफ से किए जा रहे इन हमलों की वजह से ऊर्जा क्षेत्र को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूएई में हबशन गैस प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स को मिसाइल के मलबे की घटनाओं के बाद बंद करना पड़ा, जबकि बाब ऑयल फील्ड को निशाना बनाया गया। रुवैस रिफाइनरी भी बंद हो गई और फुजैरा एक्सपोर्ट टर्मिनल पर हमला हुआ, जिससे ओपेक के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक देश का तेल उत्पादन आधे से ज्यादा घट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान संकट: सऊदी ने पाक को याद दिलाया रक्षा समझौता, युद्ध में कूदेगी मुनीर सेना?
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया पर ईरान युद्ध की मार, 2,500 उड़ानें रद्द; किराया बढ़ने के भी आसार
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, अमेरिका से मंगलुरु पहुंचा LPG जहाज

इसके अलावा वैश्विक गैस बाजार का महत्वपूर्ण सप्लायर कतर के रास लफान प्लांट के ऊपर भी ईरान ने हमला किया था, जिससे इसका उत्पादन काफी हद तक खराब हुआ है। इन हमलों से कतर के एलएनजी सुविधा केंद्रों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लगभग 17% क्षमता प्रभावित हुई। वहीं शेल ने रास लाफान स्थित पर्ल जीटीएल प्लांट में अपना संचालन रोक दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।