good conversation with Putin and Zelensky hope for breakthrough soon Trump claims Russia Ukraine war पुतिन-जेलेंस्की से हुई अच्छी बात, जल्द मिलेगी सफलता; रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन-जेलेंस्की से हुई अच्छी बात, जल्द मिलेगी सफलता; रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का दावा

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अच्छी बातचीत की है।

Sun, 26 April 2026 10:31 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
पुतिन-जेलेंस्की से हुई अच्छी बात, जल्द मिलेगी सफलता; रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अच्छी बातचीत की है। फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम ‘द संडे ब्रीफिंग’ में बात करते हिए ट्रंप ने कहा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच की स्थिति पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसमें सफलता मिलेगी। ट्रंप ने पुतिन से आखिरी बातचीत कब हुई, इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी पुतिन से बात होती है और जेलेंस्की से भी बात होती है। दोनों के साथ अच्छी बातचीत हुई है। हालांकि, उन्होंने इन फोन कॉल्स की तारीख नहीं बताई।

‘नफरत हास्यास्पद और पागलपन है’

ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच मौजूद नफरत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दोनों के बीच नफरत हास्यास्पद है। यह पागलपन है। नफरत बुरी चीज है। किसी समस्या को सुलझाते समय नफरत सबसे खराब चीज होती है। बता दें कि फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का वादा ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान किया था, लेकिन उनके दूसरे कार्यकाल के एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद संघर्ष जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं सरकार की जगह होता तो… ट्रंप के नरक वाले पोस्ट पर शशि थरूर

निप्रो पर रूसी हमले में 3 मारे गए

शनिवार को यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हुए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख अलेक्जेंडर गैंजा ने बताया कि रातभर हुए हमलों में एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया। मलबे में तीन शव बरामद किए गए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि अस्पतालों में 11 घायलों का इलाज चल रहा है। इसी दौरान रूस के बेलगोरोद सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। ये हमले शुक्रवार को हुई 193 सैनिकों की कैदियों की अदला-बदली के ठीक बाद हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘हमलावर के दिल में भरी थी नफरत’; वाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का बड़ा दावा

रूस का दावा: 8000 से ज्यादा नागरिक मारे गए

रूस के विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोदियोन मिरोशनिक ने दावा किया कि फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी बलों के हमलों में 8,000 से अधिक रूसी नागरिक मारे गए हैं और करीब 20,000 घायल हुए हैं। उनके अनुसार, कुल 27,872 नागरिक हताहत हुए, जिनमें 8,012 मौतें शामिल हैं। 2026 के पहले 90 दिनों में ही 1,725 से ज्यादा नागरिक घायल हुए। मिरोशनिक ने आगे आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना ने रूसी नागरिक ठिकानों पर चार लाख से ज्यादा गोले दागे हैं, जिनमें 2026 के पहले तीन महीनों में 43,000 से अधिक गोले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश और संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी इन आंकड़ों को नजरअंदाज या तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।