France Earns Billions in Profit by Selling Gold Had Stored This Many Tons of Gold in the US फ्रांस की लगी लॉटरी, US में रखा सोना बेचकर कमाया मुनाफा; अब इतने टन गोल्ड बचा, International Hindi News - Hindustan
More

फ्रांस की लगी लॉटरी, US में रखा सोना बेचकर कमाया मुनाफा; अब इतने टन गोल्ड बचा

फ्रांस लंबे समय से अपने कुछ स्वर्ण भंडार को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में रखता आया था। फ्रांस ने 1960 के दशक में ही अपने स्वर्ण भंडार को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बावजूद न्यूयॉर्क में थोड़ी मात्रा में सोना अब तक रखा हुआ था।

Tue, 7 April 2026 01:05 PMNisarg Dixit हिन्दुस्तान टीम
share
फ्रांस की लगी लॉटरी, US में रखा सोना बेचकर कमाया मुनाफा; अब इतने टन गोल्ड बचा

फ्रांस ने अमेरिका में रखा अपना सोना बेच दिया। इससे उसे 8.1 अरब यूरो का मुनाफा हुआ है। बैंक ऑफ फ्रांस ने कहा कि उसने न्यूयॉर्क में रखे अपने शेष स्वर्ण भंडार को वापस ले लिया है और उसके स्थान पर पेरिस स्थित अपने भंडार में समान मात्रा का सोना रख लिया है। फ्रांस ने यह कदम स्वर्ण बार में बदलाव के कारण उठाया है।

कितने का फायदा हुआ

सोने की बढ़ती कीमतों के कारण इस कदम से बैंक को लगभग 13 अरब यूरो (15 अरब डॉलर) का पूंजीगत लाभ हुआ। इससे बैंक ने 2025 में 8.1 अरब यूरो का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि 2024 में 7.7 अरब यूरो का घाटा हुआ था। फ्रांस का कुल स्वर्ण भंडार लगभग 2,437 टन पर स्थिर बना हुआ है, जिसे अब पूरी तरह पेरिस स्थित भूमिगत भंडार में रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के सुप्रीम लीडर को मार गया लकवा, बेहोशी की हालत में भर्ती: रिपोर्ट

बैंक ने कहा कि लगभग 134 टन स्वर्ण को अब भी आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाया जाना है, जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बैंक के अनुसार सोने की यह मात्रा 129 टन है, जो उसके कुल स्वर्ण भंडार का लगभग पांच प्रतिशत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसके भीख से गुजारा कर रहा था पाक, उस UAE ही देने लगा गाली; पार की बेशर्मी की हद

स्वर्ण बार बदल रहा

फ्रांस लंबे समय से अपने कुछ स्वर्ण भंडार को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में रखता आया था। फ्रांस ने 1960 के दशक में ही अपने स्वर्ण भंडार को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बावजूद न्यूयॉर्क में थोड़ी मात्रा में सोना अब तक रखा हुआ था। पिछले दो दशकों में बैंक पुराने या गैर-मानक स्वर्ण भंडार को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वर्ण बार बदल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के 'महाविनाश' की तारीख टाल सकते हैं ट्रंप? आज रात 8 बजे तक दी है मोहलत!

फ्रांस ने 2024 की आंतरिक समीक्षा के बाद जुलाई, 2025 से जनवरी, 2026 के बीच अमेरिका में रखे सोने को बदलने की प्रक्रिया पूरी की। इस प्रक्रिया में सोने को सीधे लाने के बजाय उसे बेचकर यूरोप में नए मानक के स्वर्ण बार खरीदे गए। बैंक के गवर्नर फ्रांसिस विलरॉय डी गाल्हॉ ने कहा कि नएए स्वर्ण भंडार को पेरिस में रखने का निर्णय राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।