Pakistan starts hurling insults at UAE after told to repay $3 Billion Debt cross limits जिसके भीख से गुजारा कर रहा था पाकिस्तान, उसे ही देने लगा गाली; UAE ने कर्जा वापस मांगा तो दिखा दिया असली रंग, International Hindi News - Hindustan
More

जिसके भीख से गुजारा कर रहा था पाकिस्तान, उसे ही देने लगा गाली; UAE ने कर्जा वापस मांगा तो दिखा दिया असली रंग

इस दौरान भारत और UAE के बीच बढ़ती नजदीकियों से पाकिस्तान की बौखलाहट भी खुल कर दिखी। पाक सांसद ने कहा कि अमीरात को वहां मौजूद भारतीय आबादी को देखते हुए सावधान रहना चाहिए।

Tue, 7 April 2026 11:22 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
जिसके भीख से गुजारा कर रहा था पाकिस्तान, उसे ही देने लगा गाली; UAE ने कर्जा वापस मांगा तो दिखा दिया असली रंग

पाकिस्तान ने अब बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। जिस UAE से कर्ज लेकर पाकिस्तान अब तक गुजारा कर रहा था, अब उसे ही गालियां दे रहा है। दरअसल हाल ही में UAE ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए अपने कर्ज के पैसे वापस लौटाने को कहा था। इस फजीहत से पाकिस्तान की पूरी दुनिया में थू थू हुई है। इसके बाद अब पाकिस्तानी मंत्रियों के बोल बिगड़ गए हैं।

हाल ही में पाकिस्तान के सांसद और पूर्व सांसद यूएई को भला बुरा कहते समय शब्दों की मर्यादा भूल गए। सांसद मुशाहिद हुसैन ने UAE का कैमरे पर मजाक उड़ाने की कोशिश की। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए, हुसैन ने UAE को बेचारा और मजबूर कहा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों में लिए गए कर्ज चुकाने का फैसला किया है।

'UAE को बनाने में पाकिस्तान का हाथ'

पाकिस्तानी सांसद यह भी भूल गए कि मुश्किल वक्त में यूएई ने पाकिस्तान का कितना साथ दिया है। हद तब हो गई जब पाक सांसद ने यह दावा किया कि UAE को बनाने में पाकिस्तान का भी हाथ रहा है। उन्होंने कहा, "UAE को बनाने में पाकिस्तान का हाथ है और पाकिस्तान ने हमेशा उनकी मदद की है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबी में आटा गीला, PAK में हर व्यक्ति पर सवा 3 लाख का कर्ज; UAE ने मांगा पैसा

पाक सांसद देने लगे नसीहत

इस दौरान भारत और UAE के बीच बढ़ती नजदीकियों से पाकिस्तान की बौखलाहट भी खुल कर दिखी। पाक सांसद ने कहा कि अमीरात को वहां मौजूद भारतीय आबादी को देखते हुए सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं UAE को एक सलाह देना चाहता हूं। आपकी आबादी 10 मिलियन है, जिसमें से 4.3 मिलियन भारतीय हैं। कृपया ध्यान रखें। भारत के साथ आपकी बढ़ती दोस्ती... सावधान रहें कि कहीं आप 'अखंड भारत' का हिस्सा ना बन जाएं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के पास मुश्किल से 3 महीने के खर्च का पैसा बचा, UAE ने आखिर क्यों लगा दी लंका

इस बीच एक अन्य बौखलाए पाकिस्तानी नेता तो गाली गलौज पर उतर आए। पाकिस्तान के पूर्व सांसद मुस्तफा नवाज ने एक पर एक पोस्ट में लिखा, “यह उनका ही पैसा था और उसे वापस लेने का हक भी उन्हीं का था। बहुत-बहुत धन्यवाद। अब दफा हो जाओ, और जाकर वही करो जिसमें तुम सबसे माहिर हो, ट्रंप और नेतन्याहू की चापलूसी करना!”

यूएई ने वापस मांगी मदद

इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच बिचौलिया बनने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को यूएई ने मदद राशि के तौर पर दिए गए कर्ज को वापस चुकाने को कहा है। जानकारी के मुताबिक यूएई ईरान युद्ध में पाकिस्तान के रवैए से नाराज है और ईरान के साथ उसकी नजदीकियों पर भी सवाल उठाए हैं। इसके बाद अब पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात को दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान जंग के बीच बुरा फंसा पाक, UAE ने मांगे अपने पूरे पैसे; चुकाने जा रहा पड़ोसी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।