Elon Musk unleashes another attack on Trump spending legislation now US president losing patience दोस्त-दोस्त ना रहा… साथ छोड़ते ही ऐसे हमलवार हो गए एलन मस्क, अब ट्रंप का भी टूट रहा सब्र, International Hindi News - Hindustan
More

दोस्त-दोस्त ना रहा… साथ छोड़ते ही ऐसे हमलवार हो गए एलन मस्क, अब ट्रंप का भी टूट रहा सब्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दोस्ती के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हुए। हालांकि अब दोनों के बीच तकरार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। एलन मस्क ट्रंप के एक नए कानून को लेकर उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Thu, 5 June 2025 09:00 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
दोस्त-दोस्त ना रहा… साथ छोड़ते ही ऐसे हमलवार हो गए एलन मस्क, अब ट्रंप का भी टूट रहा सब्र

मशहूर कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार पर हमलवार हो गए हैं। पिछले सप्ताह तक इस सरकार में अहम भूमिका निभा रहे मस्क कुछ ही दिनों पहले तक राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे करीबी लोगों में से एक थे। हालांकि अब दोनों की इस दोस्ती में दरार आ गई है। इस दोस्ती के टूटने की वजह ट्रंप सरकार द्वारा लाया जाने वाला एक बिल है, जिसे जल्द ही कानून में बदलने की तैयारी है। इस बिल का मस्क ने जबरदस्त तरीके से विरोध किया है। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति भी मस्क के इस बर्ताव से नाराज हैं।

वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क द्वारा सार्वजनिक रूप से बिल का बार-बार विरोध किए जाने से ट्रंप बिल्कुल खुश नहीं हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप का धैर्य अब जवाब दे रहा है। वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ट्रंप मस्क की आलोचना से खुश नहीं हैं। अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति यह पूछ रहे हैं कि चार महीने तक इतने करीब से काम करने के बाद मस्क ने ऐसे आलोचना करने का फैसला क्यों किया। अधिकारी ने कहा कि ट्रंप मस्क के नए आक्रामक हमले से अचंभित भी हैं।

एलन मस्क ने किए नए हमले

इस बीच टेस्ला CEO एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून पर एक और हमला किया है। ट्रंप सरकार में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की जिम्मेदारी संभालने वाले मस्क ने गुरूवार को इस बिल को लेकर नए हमले किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस बिल से अमेरिका कर्ज तले डूब जाएगा। मस्क ने एक्स पर लिखा, “अपने सीनेटर को फोन करें, अपने सांसदों को फोन करें, अमेरिका को दिवालिया बनाना ठीक नहीं है! इस विधेयक को खत्म करें।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, श्रीराम के नारों से गूंजा एयरपोर्ट
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को दे दिया एक और झटका, इस फैसले से दुखी हो गए टेस्ला चीफ
ये भी पढ़ें:दोस्ती बनी रहे, सलाह देता रहूंगा.. डोनाल्ड ट्रंप की टीम छोड़ने के बाद एलन मस्क

एक और फैसले पर बढ़ा मतभेद

वहीं मस्क, ट्रंप के NASA प्रशासन का नेतृत्व करने के लिए उनके एक सहयोगी के नामांकन को वापस लेने के फैसले से भी नाराज हैं। मामले से परिचित लोगों के मुताबिक इसाकमैन के करीबी सहयोगी मस्क ने उन्हें NASA का नेतृत्व सौंपने की वकालत की थी, जिसे ट्रंप सरकार ने खारिज कर दिया है। इस फैसले से मस्क नाराज हो गए हैं। बता दें कि पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप को जीतने में मदद करने के लिए मस्क ने सैकड़ों मिलियन डॉलर की फंडिंग दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।