Elon Musk nominated for the Nobel Peace Prize 2025 for promoting free speech एलन मस्क को मिलेगा शांति का नोबेल पुरस्कार? किस बात की वकालत के लिए किया गया नॉमिनेट, International Hindi News - Hindustan
More

एलन मस्क को मिलेगा शांति का नोबेल पुरस्कार? किस बात की वकालत के लिए किया गया नॉमिनेट

  • मशहूर अरबपति और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एलन मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है। मस्क को स्लोवेनिया के एक सांसद ने फ्री स्पीच की वकालत के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है।

Fri, 31 Jan 2025 12:46 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
एलन मस्क को मिलेगा शांति का नोबेल पुरस्कार? किस बात की वकालत के लिए किया गया नॉमिनेट

टेस्ला के सीईओ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने बीते कुछ सालों में कई सुर्खियां बनाई हैं। अपने विचारों को लेकर मुखर रहने वाले मस्क इन दिनों ट्रंप सरकार में मिले मंत्री पद को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच मस्क से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। यूरोपीय सांसद के एक सदस्य ब्रैंको ग्रिम्स ने उन्हें यह पुरस्कार देने की वकालत की है।

सांसद ने मस्क के नामांकन के लिए एक याचिका नॉर्वेजियन नोबेल समिति को भेजी थी जो मंजूर कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मस्क ने बीते कुछ सालों में मौलिक मानव अधिकारों में से एक, अभिव्यक्ति की आजादी और फ्री स्पीच कैसे मुद्दों पर अहम योगदान दिया है और इसीलिए उन्होंने मस्क को यह पुरस्कार देने की वकालत की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्हाइट हाउस में एलन मस्क को भी मिलेगा ऑफिस? ट्रंप के अधिकारी ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:'सच' बोला तो लगी मिर्ची! एलन मस्क से माफी की मांग क्यों कर रहे हैं पाकिस्तानी?
ये भी पढ़ें:एलन मस्क ने निकाली वैकेंसी, कहा- हमें डिग्री से मतलब नहीं, बस आना चाहिए यह काम

सेंट्रल यूरोप में स्थित स्लोवेनिया के सांसद ग्रिम्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, "एलन मस्क को अभिव्यक्ति की आजादी और शांति के मौलिक मानव अधिकार के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।!" वहीं नोबेल समिति ने इस नामांकन को स्वीकार कर लिया है। ग्रिम्स ने इससे पहले दिसंबर में भी मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।