will elon musk get space in white house donald trump officer clears व्हाइट हाउस में एलन मस्क को भी मिलेगा ऑफिस? डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारी ने दिया जवाब, International Hindi News - Hindustan
More

व्हाइट हाउस में एलन मस्क को भी मिलेगा ऑफिस? डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारी ने दिया जवाब

  • डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के लिए एक अलग से डिपार्टमेंट ही बना दिया। वहीं चर्चा थी की उन्हें व्हाइट हाउस में कार्यालय भी दिया जा सकता है। हालांकि ट्रंप के करीबी अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई प्लान नहीं है।

Tue, 28 Jan 2025 08:15 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
व्हाइट हाउस में एलन मस्क को भी मिलेगा ऑफिस? डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारी ने दिया जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी खूब खर्च किया। वह डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में खुलकर अभियान चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में उन्होंने करीब 277 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। डोनाल्ड ट्रंप ने भी सरकार में उन्हें जगह देने के लिए एक अलग डिपार्टमेंट ही बना दिया। इसका नाम है डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिसिएंसी। जानकारों का कहना है कि यह एक व्यावसायिक लेनदेन है जिससे एलन मस्क को फायदा मिलेगा।

यह भी चर्चा होने लगी कि हो सकता है व्हाइट हाउस में एलन मस्क के लिए भी एक ऑफिस अलॉट किया जाए। द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइ्ल्स ने कहा कि एलन मस्क वेस्ट विंग में काम नहीं करेंगे। उनका ऑफिस एक अन्य इमारत में होगा। उनके साथ कम से कम 20 लोग काम करेंगे।

बता दें कि एलन मस्क के राजनीतिक रुख को समझना आसान नहीं है। वह खुद को वामपंथी उदारवादी मानते हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का साथ देना भी अजीब है। मस्क का कहना है कि उन्होंने 2008 में और 2012 में बराक ओबामा को वोट दिया था। इसके बाद 2016 में हिलेरी क्लिंटन और 2020 में जो बाइडेन के लिए वोटिंग की। इसके बाद उन्होंने पाला बदला और डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से खुलकर बैटिंग करने लगे।

सुसी वाइल्स ने कहा, वाइट हाउस में एलन मस्क का ऑफिस नहीं है। हमें आदेश मिलने के बाद उनके लिए अलग ऑफिस की व्यवस्था की जाएगी। उनके ऑफिस में कम से कम 20 लोग काम करेंगे। बता दें कि जितना डोनाल्ड ट्रंप का करीबी एलन मस्क को माना जाने लगा है उतना ही सुसी को भी माना जाता है।

एलन मस्क को जो डिपार्टमेंट दिया गया है उसका काम सरकारी खर्च को कम करना है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन यूएस डिजिटल सर्विस का नाम बदलकर यूएस डीओजीई सर्विस कर दिया। डिजिटल ऑफिस बराक ओबामा ने 2014 में बनाया था। जब यह नया विभाग बनाने का ऐलान डोनाल्ड ट्रंप ने किया था तभी एलन मस्क ने कहा था कि वह सरकार के बाहर रहकर ही सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।