Dont play with fire China warns America on Taiwan issue US had called it a threat आग से मत खेलो, ताइवान के मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को चेताया; US ने बताया था खतरा, International Hindi News - Hindustan
More

आग से मत खेलो, ताइवान के मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को चेताया; US ने बताया था खतरा

China warns America: चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ताइवान के मुद्दे का इस्तेमाल सौदेबाजी के लिए न करे। ताइवान को अपना आंतरिक मामला बताते हुए चीन ने अमेरिका को आग से न खेलने की भी सलाह दी। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा था कि चीन ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Sun, 1 June 2025 03:03 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
आग से मत खेलो, ताइवान के मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को चेताया; US ने बताया था खतरा

चीन ने एक बार फिर से ताइवान के मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी है। चीन की तरफ से कहा गया है कि वाशिंगटन को ताइवान मुद्दे का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करना चाहिए, उन्हें आग से खेलने से बचना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से यह चेतावनी अमेरिका रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ताइवान को लेकर चीन के मंसूबे वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इस वजह से हमारे सहयोगियों और भागीदारों को रक्षा पर अपनी भूमिका निभानी होगी।

इस मुद्दे पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “चीन को रोकने के लिए अमेरिका को ऐसी किसी सौदेबाजी से बचना चाहिए और उन्हें आग से नहीं खेलना चाहिए।” उन्होंने कहा, "हमने इस मामले में अमेरिकी पक्ष के सामने अपनी गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं.. हम उनकी इन टिप्पणियों की निंदा करते हैं।"

इसके अलावा बीजिंग ने ताइवान के मुद्दे को चीन का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि विदेशी लोगों या देशों को इस मामले में हस्ताक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है और न ही उन्हें कोई अधिकारा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े हमले की तैयारी में लगा है चीन, अमेरिका ने भारत को भी किया सावधान
ये भी पढ़ें:भारत-चीन की दोस्ती क्यों चाहता है रूस, RIC एक्टिव हुई तो बदलेगी पावर पॉलिटिक्स

क्या कहा था अमेरिकी रक्षा सचिव ने

सिंगापुर में चल रहे सांग री ला कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगशेथ ने ताइवान को लेकर चीन को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "ताइवान को लेकर चीन के मंसूबे ठीक नहीं है। चीन द्वारा पेश किया जाने वाला खतरा वास्तविक है। बीजिंग इंडो-पैसेफिक में शक्ति संतुलन को बदलने के लिए सैन्य बल का उपयोग करने की संभावित तैयारी कर रहा है। इतना ही नहीं चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान ताइवान के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।