america warns india and asian countries china preparing for military attack बड़े हमले की तैयारी में लगा है चीन, अमेरिका ने भारत को भी किया सावधान; की यह अपील, International Hindi News - Hindustan
More

बड़े हमले की तैयारी में लगा है चीन, अमेरिका ने भारत को भी किया सावधान; की यह अपील

सिंगापुर में सिक्योरिटी डायलॉग के दौरान पेंटागन चीफ ने कहा कि चीन सैन्य हमले की तैयारी में लगा है। ताइवान पर उसकी पहली नजर है।

Sat, 31 May 2025 02:03 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
बड़े हमले की तैयारी में लगा है चीन, अमेरिका ने भारत को भी किया सावधान; की यह अपील

अमेरिका के पेंटागन चीफ ने चीन को लेकर बड़ी वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा है कि चीन एशिया में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। सिंगापुर में वार्षिक सिक्योरिटी फोरम के दौरान पेंटागन चीफ पीट हेगसेथ ने कहा कि चीन से खतरा वास्तविक है। यह कभी भी सामने आ सकता है।

हेगसेथ ने कहा कि चीन पूरी दुनिया को ही अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। चीन हर दिन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उसका पहला निशाना ताइवान हो सकता है। उन्होंने भारत समेत एशिया के देशों से कहा है कि उन्हें चीन से मुकाबला करने के लिए अपना रक्षा बजट बढ़ाना होगा और सेनाओं को आधुनिक उपकरणों के साथ तैयार रखना होगा। अमेरिका ने कहा कि जापान, फिलीपीन्स और भारत के साथ सैन्य साझेदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन को रोकने के लिए भारत के साथ भी रक्षा सहयोग बढ़ाना जरूरी है

हेगसेथ ने कहा कि सत्ता में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से टैरिफ वॉर छेड़ दिया और एआई टेक्नॉलजी तक उसकी पहुंचो को सीमित करने का प्रयास किया है। दूसरी तरफ फिलीपीन्स जैसे देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाया गया है। हेगसेथ ने कहा कि चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। वह लगातार रिहर्सल में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि चीन जिस तरह से साइबर अटैक करता है और अपने पड़ोसियों को परेशान करता है यह एक वॉर्निंग है। बीजिंग विवादित जलमार्गों पर भी दावा करकता है। इसी रास्ते से 60 पर्सेंट वैश्विक समुद्री व्यापार होता है। हाल के महीनों में उसका कई बार फइलीपीन्स के साथ टकराव हो चुका है।

इधर सिंगापुर में चीन के संभावित खतरे को बता रहे थे तो दूसरी तरफ चीन की नेवी और एयरफोर्स ने फिलीपीन्स के साथ विवादित इलाके के पास युद्धाभ्यास करने में लगा है। बीजिंग ने इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए अपने किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।