Donald Trump statement goes viral Can even call a young waitress beautiful 'जवान वेट्रेस को खूबसूरत भी नहीं कह सकता क्योंकि..', डोनाल्ड ट्रंप का बयान हुआ वायरल, International Hindi News - Hindustan
More

'जवान वेट्रेस को खूबसूरत भी नहीं कह सकता क्योंकि..', डोनाल्ड ट्रंप का बयान हुआ वायरल

  • Donald Trump statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि मैं किसी जवान वेट्रेस को खूबसूरत भी नहीं कह सकता क्योंकि अगर में ऐसा कहता हूं तो यह मेरे राजनीतिक करियर का अंत होगा। इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगा।

Mon, 27 Jan 2025 03:06 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
'जवान वेट्रेस को खूबसूरत भी नहीं कह सकता क्योंकि..', डोनाल्ड ट्रंप का बयान हुआ वायरल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक रैली के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका यह बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया। ट्रंप ने कहा कि आप लोग किसी जवान वेट्रेस को खूबसूरत कह सकते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं कह सकता। ट्रंप के इस बयान पर इंटरनेट पर भी लोगों ने ढेर सारे कमेंट किए।

नेवादा की एक रैली में ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहा कि आप लोग रेस्टोरेंट में काम करने वाली जवान महिला को खूबसूरत कह सकते हैं। लेकिन में उसे खूबसूरत नहीं कह सकता। ट्रंप ने कहा कि मैं तो उसे जवान भी नहीं कह सकता क्योंकि मुझे अपना राजनीतिक करियर जारी रखना है। मैं उसे केवल वेट्रेस कह सकता हूं। उन्होंने कहा कि आज अगर आप किसी महिला को खूबसूरत कहते हैं तो यह आपके राजनीतिक करियर पर बट्टा लगा सकता है, इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगा।

ट्रंप की इस वायरल वीडियो पर लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट किए। कई लोगों ने लिखा की ट्रंप को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि कहीं भी काम करने वाली एक महिला डरावने पुरुषों का ध्यान नहीं खींचना चाहती। एक और यूजर ने लिखा कि यह वही आदमी कह रहा है, जिसे इससे भी बदतर कामों के लिए जिम्मेदार पाया गया था। इस सबके बाद भी वह राष्ट्रपति पद के लिए चुन लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की धमकियों से चीन भी कांपा, अवैध चीनी नागरिकों को जल्द वापस लाने का वादा
ये भी पढ़ें:गाजा पर ट्रंप के प्लान से डरे मुस्लिम देश, लाखों लोगों को कहां बसाने की इच्छा

एक और एक्स यूजर ने ट्रंप की उम्र के बारे में सवाल करते हुए कहा कि एक जवान और खूबसूरत महिला नहीं जानना चाहती की एक 80 साल बूढ़ा उसके बारे में क्या सोचता है। एक और ने कहा कि आप एक महिला को खूबसूरत कह सकते हैं लेकिन उस दौरान आपको अपनी हरकतों को काबू में रखना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।