Donald Trump Says US Caught Chinese Gift for Iran Testing Red Line after Iranian Ship touska seized near hormuz चीन ने ईरान को भेजा था गिफ्ट, हमने पकड़ लिया; डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लगाया बड़ा इल्जाम, भड़केगा ड्रैगन, International Hindi News - Hindustan
More

चीन ने ईरान को भेजा था गिफ्ट, हमने पकड़ लिया; डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लगाया बड़ा इल्जाम, भड़केगा ड्रैगन

अमेरिका चीन पर युद्ध में ईरान की मदद केडी आरोप लगाता रहा है। हालांकि चीन का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। वहीं ईरान ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है।

Wed, 22 April 2026 11:19 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
चीन ने ईरान को भेजा था गिफ्ट, हमने पकड़ लिया; डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लगाया बड़ा इल्जाम, भड़केगा ड्रैगन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बातों बातों में यह इल्ज़ाम लगाया है कि चीन ईरान को युद्ध में हथियार और दूसरी मदद पहुंचा रहा है। ट्रंप ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चीन से ईरान के लिए एक गिफ्ट भेजा गया था, लेकिन इसे अमेरिका ने पकड़ लिया है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ये अमेरिका के लिए धैर्य की परीक्षा है। बता दें कि अमेरिका ने चीन और पहले भी इस तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि चीन ने इसे बेबुनियाद बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि US को चीन से गिफ्ट ले जाने वाली नाव मिली है। ट्रंप ने कहा, “हमने कल एक जहाज पकड़ा जिस पर कुछ चीजें थीं, जो बहुत अच्छी नहीं थीं, शायद चीन से कोई गिफ्ट, मुझे नहीं पता। मुझे लगा कि प्रेसिडेंट शी और हमारे बीच सहमति है, लेकिन ठीक है। जंग ऐसे ही चलती है, है ना?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, जिनपिंग मुझे लगाएंगे गले: डोनाल्ड ट्रंप

मिसाइल केमिकल भेज रहा था चीन?

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने ईरान के झंडे वाले कंटेनर जहाज तूस्का को जब्त कर लिया है, जिससे तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने कहा है कि शिप से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मंगलवार को रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने एक बयान में कहा था कि इस शिप से चीन ईरान को मिसाइल केमिकल की डिलीवरी कर रहा था। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक शिप पर कुछ धातु, पाइप और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल मिसाइल प्रोग्राम में भी किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि यह जहाज पहले भी ऐसे सामान ले जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान को मिसाइल केमिकल सप्लाई कर रहा था चीन? नए दावे से मचा हड़कंप

ड्रैगन ने किया है इनकार

अमेरिका ने पहले भी इस तरह के आरोप लगाए हैं कि युद्ध में चीन ईरान की मदद कर रहा है। हालांकि चीन ने आरोपों को खारिज किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने जब्त किए गए शिप को लेकर किए जा रहे दावों को भी झूठा बताया। उन्होंने एक बयान में कहा कि जहाज एक विदेशी कंटेनर शिप है और चीन का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन सैन्य सामान के एक्सपोर्ट को बहुत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुपचुप तरीके से ईरान को हथियार भेज रहा चीन? तेहरान में लैंड हुए 'रहस्यमय' विमान

50 फीसदी टैरिफ की धमकी

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अगर चीन ईरान को हथियार या युद्ध से जुड़ा सामान देता है, तो यह अमेरिका की रेड लाइन को पार करने जैसा होगा। बता दें कि ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि जो देश ईरान को हथियार देगा, उस पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है और इसमें कोई छूट नहीं होगी। ऐसे में नए आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच नई जुबानी जंग छिड़ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।