donald trump says if saudi arabia decrease oil price russia ukraine war will in seconds सऊदी अरब तेल की कीमत कम करे, तुरंत खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध, दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

सऊदी अरब तेल की कीमत कम करे, तुरंत खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध, दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

  • दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे सऊदी अरब को तेल की कीमत कम करने के लिए कहेंगे, क्योंकि इससे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।

Thu, 23 Jan 2025 10:57 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
सऊदी अरब तेल की कीमत कम करे, तुरंत खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध, दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही होगा। उन्होंने यूक्रेन को कत्ल का मैदान बोला और कहा कि अब इस युद्ध के समाप्त होने का समय आ गया है। ट्रंप ने कहा कि वे सऊदी अरब और ओपेक को तेल की कीमत कम करने के लिए कहेंगे, क्योंकि ऐसा होने पर तुरंत रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त हो जाएगा।

ट्रंप ने दावोस में डब्ल्यूईएफ बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल के साथ अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और जल्द ही पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे। ‘अगर कीमतें कम होती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।’ ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया जो अन्य सरकारें चार साल में भी हासिल नहीं कर सकीं।

राष्ट्रपति के तौर पर जब ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ली, इसी दिन से पांच दिवसीय डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है, हमारा देश जल्द ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और समृद्ध होगा।” उन्होंने कहा कि इससे पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने उन उपायों के बारे में बात की जिनकी उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है तथा अपने दूसरे कार्यकाल में आगे जो कदम उठाएंगे।

चीन से उम्मीदें

ट्रंप ने कहा कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच बहुत अच्छे संबंध देखते हैं और उन्हें उम्मीद है कि चीन यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने में मदद कर सकता है। ट्रंप ने कहा, “उम्मीद है, हम एक साथ काम कर सकते हैं और इसे रोक सकते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 30 दिन दे दो, लेबनान छोड़ देंगे; नेतन्याहू ने ट्रंप से क्यों मांगी मोहलत
ये भी पढ़ें:ट्रंप को खरी-खोटी सुनाने वाली बिशप का माफी से इनकार, बोलीं- दूसरों के लिए..
ये भी पढ़ें:हमारी थी और रहेगी पनामा नहर, खैरात में नहीं मिली; ट्रंप पर भड़का ये देश

मैं किस्मतवाला हूं, इस समय राष्ट्रपति बना

ट्रंप ने कहा, 'भाग्य से मैं तब राष्ट्रपति बना हूं जब विश्व कप और ओलंपिक अमेरिका में होंगे'। अमेरिका 2026 में फीफा विश्व कप और 2028 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा, तब ट्रंप राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप ने कहा, "किसने सोचा था कि एक कार्यकाल छोड़ने के बाद मुझे ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिलेगा।" उन्होंने कहा, "यह हुआ, भाग्य के कारण या आप इसे जो भी कहें, मैं विश्व कप, ओलंपिक और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के दौरान राष्ट्रपति रहूंगा।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।