Bishop who slammed Donald Trump refuses to apologize डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खोटी सुनाने वाली बिशप का माफी मांगने से इनकार, बोलीं- दूसरों के लिए.., International Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खोटी सुनाने वाली बिशप का माफी मांगने से इनकार, बोलीं- दूसरों के लिए..

  • Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुंह पर आलोचना करने वाली बिशप मेरिन एडगर बुड्डे ने अपनी बात के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। मैरिन ने कहा कि वह दूसरों के लिए दया मांगने की अपनी बात से माफी नहीं मांगेंगी। ट्रंप ने उन पर हमला करते हुए उन्हें सनकी वामपंथी करार दिया।

Thu, 23 Jan 2025 05:08 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
डोनाल्ड ट्रंप को खरी-खोटी सुनाने वाली बिशप का माफी मांगने से इनकार, बोलीं- दूसरों के लिए..

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ही उनकी आलोचना करने वाली बिशप मैरिएन एडगर ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। ट्रंप के सामने अपनी बात रखते हुए बिशप ने एलजीबीटीक्यू बच्चों और अप्रावसियों पर दया दिखाने के लिए कहा था। इस टिप्पणी के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर उनसे माफी मांगने के लिए कहा था। अब बिशप ने जवाब में माफी मांगने से इनकार कर दिया है।

टाइम्स मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में एडगर ने कहा कि मैं दूसरों के लिए दया दिखाने की अपील करने के लिए माफी नहीं मांगूंगी। दरअसल, राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के अगले दिन यानि मंगलवार को वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में एक समारोह में ट्रंप को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया था। इस समारोह में ट्रंप, मेलेनिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस उपस्थित थीं।

इसी समारोह के दौरान एडगर ने अपने संबोधन में ट्रंप की नीतियों की आलोचना करना शुरू कर दिया। उन्होंने सीधे ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा,"मैं आपसे हमारे समुदायों के उन तमाम लोगों पर दया दिखाने की अपील करती हूं, जो आज डरे हुए हैं। अमेरिकी परिवार, चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों.. उनमें गे, लेस्बियन, ट्रांसजेंडर बच्चे हैं। वह आज डरे हुए हैं। कृपया उन पर दया दिखाइए। उन अप्रवासी बच्चों में भी डर है कि शायद उनके मां बाप को उनसे छीन लिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि मैं आपसे विनती करती हूं कि हमारे देश के उन लोगों पर दया करिएगा, जो अमेरिका में अपने भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। कुछ अवैध प्रवासियों ने गलत काम किए हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं की सारे अवैध प्रवासी ही गलत कामों में हैं। वह हमारे काम करते हैं टैक्स देते हैं और अमेरिका के बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कृपया उन पर दया दिखाइए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारी थी और रहेगी पनामा नहर, खैरात में नहीं मिली; ट्रंप पर भड़का ये देश
ये भी पढ़ें:पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं पर अगर नहीं माने तो…, ट्रंप ने फिर दी धमकी

बिशप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण में ही कहा कि अमेरिकी सरकार के लिए अब केवल दो लिंगो, नर और मादा को ही मान्यता देगी। यही नहीं ट्रंप ने शरण मांगने वालों को भी अमेरिका में आने से इनकार कर दिया और जो अप्रवासी अमेरिका में बिना दस्तावेज के रह रहे हैं उन्हें भी बाहर निकालने के लिए आदेश जारी कर दिया।

बिशप के इस बयान के बाद ट्रंप गुस्से में नजर आए लेकिन उन्होंने वहां पर कुछ नहीं कहा। बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर बिशप की आलोचना करते हुए उन्होंने बिशप को कट्टर वामपंथी और कट्टर ट्रंप विरोधी नफरत फैलाने वाली बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।