donald trump says birthright citizenship law for slaves childs गुलामों के लिए था जन्मजात नागरिकता का कानून, अब दुनिया भर से आकर कबाड़ा कर रहे लोग: डोनाल्ड ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

गुलामों के लिए था जन्मजात नागरिकता का कानून, अब दुनिया भर से आकर कबाड़ा कर रहे लोग: डोनाल्ड ट्रंप

  • डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को सत्ता संभालने के पहले दिन जन्म के आधार पर नागरिकता मिलने वाले कानून को खत्म कर दिया था। लेकिन उनके इस आदेश को फेडरल कोर्ट से मंजूरी नहीं मिल पाई। अब डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अदालत के फैसले को चुनौती देंगे।

Fri, 31 Jan 2025 09:52 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
गुलामों के लिए था जन्मजात नागरिकता का कानून, अब दुनिया भर से आकर कबाड़ा कर रहे लोग: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर नागरिकता मिलने वाले कानून को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस कानून को जब बनाया गया था तो उसका मकसद गुलामों के बच्चों को नागरिकता देना था। यह कानून इसलिए नहीं था कि दुनिया भर के लोग अमेरिका आएं और यहां कबाड़ा कर दें। डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को सत्ता संभालने के पहले दिन जन्म के आधार पर नागरिकता मिलने वाले कानून को खत्म कर दिया था। लेकिन उनके इस आदेश को फेडरल कोर्ट से मंजूरी नहीं मिल पाई। अब डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अदालत के फैसले को चुनौती देंगे। गुरुवार को उन्होंने भरोसा जताया कि सुप्रीम कोर्ट उनके ही पक्ष में फैसला देंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'जन्म के साथ मिलने वाली नागरिकता के कानून का आप इतिहास देखेंगे तो इसे दासों के बच्चों के लिए बनाया गया था। यह पूरी दुनिया के लिए नहीं था कि वे आएं और अमेरिका का कबाड़ा कर दें।' उन्होंने कहा कि यहां तो अब हर तरह के लोग आ रहे हैं। यही नहीं अयोग्य लोग यहां कर अयोग्य बच्चे पैदा कर रहे हैं। यह कानून उन लोगों के लिए नहीं था, जो यहां आकर बस गए हैं। उन्होंने कहा कि जब यह कानून बना था तो एकदम सही था और इसे गुलामों के बच्चों को नागरिकता देने के लिए लाया गया था। यह कानून जिस मंशा से आया था, वह सही था और मैं 100 फीसदी उसके पक्ष में हूं। लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं है कि दुनिया भऱ के लोग यहां आएं और अमेरिका पर कब्जा जमा लें।

उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को जीतकर मसला खत्म करेंगे। हमें लगता है कि इस मुकदमे को हम जीत जाएंगे। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी सप्ताह रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने सीनेट में भी जन्मजात नागरिकता पर रोक लगाने वाले बिल को पेश किया है। इस बिल में प्रावधान है कि अवैध प्रवासियों के बच्चों को नागरिकता न दी जाए। इसके अलावा अस्थायी वीजा पर आए उन लोगों के बच्चों की नागरिकता पर भी रोक लगा दी जाए, जिनका वीजा खत्म हो गया है और वे अब भी वहां बसे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप भारत के दोस्त हैं या दुश्मन? सवाल का जयशंकर ने क्या दिया जवाब
ये भी पढ़ें:ट्रंप के आने से बढ़ गई हैं यूनुस की मुश्किलें, 'भारत के दुश्मन' को लगाया गले
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के आते ही पाकिस्तान को झटका, विदेशी मदद पर रोक; कई प्रोजेक्ट अटके

बता दें कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ऐक्शन तेज कर दिया है। बीते सप्ताह ही करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनमें से 350 से ज्यादा लोगों को देश से बाहर छोड़ आया गया है। अमेरिका दुनिया के उन 33 देशों में से एक है, जहां जन्मजात नागरिकता का प्रावधान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।