Muhammad Yunus problems increased with Donald Trump in power he embraced enemy of India डोनाल्ड ट्रंप के आने से बढ़ गई हैं मोहम्मद यूनुस की मुश्किलें, 'भारत के दुश्मन' को लगाया गले, International Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप के आने से बढ़ गई हैं मोहम्मद यूनुस की मुश्किलें, 'भारत के दुश्मन' को लगाया गले

  • डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा है कि वह हर फंडिंग की जांच कराएंगे। उनकी यह घोषणा यूनुस की परेशानी बढ़ा सकती है।

Thu, 30 Jan 2025 07:31 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
डोनाल्ड ट्रंप के आने से बढ़ गई हैं मोहम्मद यूनुस की मुश्किलें, 'भारत के दुश्मन' को लगाया गले

बुधवार को ओपन सोसाइटी फाउंडेशंस के लीडर और भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले जॉर्ज सोरेस के बेटे एलेक्स सोरेस ने शेख हसीना के बाद बांगलादेश की सरकार चला रहे प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। बांग्लादेश ने तो इस मुलाकात का मकसद बांगलादेश के आर्थिक पुनर्निर्माण, काला धन का पता लगाने और उसे वापस लाना बताया है, लेकिन हकीकत कुछ और है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा है कि वह हर फंडिंग की जांच कराएंगे। उनकी यह घोषणा यूनुस की परेशानी बढ़ा सकती है।

आपको बता दें कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अपनी क्षमता का दुरुपयोग करते हुए 13 मिलियन डॉलर से अधिक के अनुदान मोहम्मद युनुस को दिए थे। यह राशि अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) द्वारा 18 अलग-अलग लेन-देन के माध्यम से यूनुस को आवंटित की गई थी। दस्तावेजों से यह भी संकेत मिला है कि हिलेरी क्लिंटन ने बांगलादेश सरकार पर यूनुस के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार जांच को रोकने का दबाव डाला था।

यूनुस क्लिंटन परिवार के करीबी मित्र रहे हैं। उन्होंने क्लिंटन फाउंडेशन को महत्वपूर्ण दान भी किया था। वह क्लिंटन के साथ संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल पाए गए थे। मोहम्मद युनुस ने विभिन्न विदेशी बैंकों में अपनी संपत्तियों में से 300,000 डॉलर का योगदान दिया था, लेकिन यह घोषणा क्लिंटन फाउंडेशन की वेबसाइट से रहस्यमय तरीके से हटा दी गई है।

जांच के घेरे में यूनुस की बेटी

मोहम्मद युनुस की बेटी मोनिका यूनुस अमेरिका में रहती हैं। यूनुस की बेटी ट्रंप के नए प्रशासन द्वारा जांच के दायरे में आ सकती हैं। यूनुस खुद ट्रंप के आलोचक रहे हैं। वह अब अपनी क्लिंटन परिवार से जुड़ी संबंधों के कारण कई जांच का सामना कर सकते हैं। उन पर आरोप है कि उनके क्लिंटन परिवार से घनिष्ठ संबंधों ने उनकी बेटी मोनिका को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में एक प्रमुख भूमिका दिलाने में मदद की।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बांग्लादेश की सरकार को दी जाने वाली सहायता रोक दी है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि ट्रंप निजी तौर पर जॉर्ज सोरेस और जो बाइडेन के प्रशासन से जुड़े लोगों को पसंद नहीं करते हैं। उनमें मोहम्मद यूनुस की बेटी का भी नाम शामिल हैं। ट्रंप ने सरकार की कमान संभालते ही अमेरिकी सरकार के भीतर काम कर रहे जॉर्ज सोरोस के इकोसिस्टम को पूरी तरह से ध्वस्त करने का मन बना लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।