Donald Trump posts With a little more time we can easily open the Hormuz Strait बस कुछ समय और, आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट; युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

बस कुछ समय और, आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट; युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

ट्रंप के इस बयान से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट विश्व के तेल निर्यात का सबसे अहम मार्ग है, जिससे दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। अगर यह स्ट्रेट खुल जाता है तो वैश्विक तेल बाजार पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

Fri, 3 April 2026 07:20 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बस कुछ समय और, आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट; युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को दुनिया के लिए एक संभावित 'तेल का फव्वारा' बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शुक्रवार को एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'थोड़े और समय के बाद हम आसानी से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल सकते हैं, तेल ले सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।' यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। ट्रंप प्रशासन ने बार-बार कहा है कि यह युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म हो जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोसी देश ने एक महीने तक फ्री कर दिया पब्लिक ट्रांसपोर्ट, क्यों लिया फैसला

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट विश्व के तेल निर्यात का सबसे अहम मार्ग है, जिससे दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। अगर यह स्ट्रेट खुल जाता है तो वैश्विक तेल बाजार पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। ट्रंप की इस टिप्पणी को कई लोग ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल तेल मिलेगा बल्कि दुनिया को भी फायदा होगा। हालांकि, ईरान ने पहले ही चेतावनी दी है कि उसके किसी भी ऊर्जा सुविधा या बुनियादी ढांचे पर हमला होने पर वह कड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध से तेल के साथ 'हीलियम' का भी संकट, MRI स्कैन से लेकर AI सिस्टम पर असर

ईरान ने जवाबी ऐक्शन की दी धमकी

ईरान की खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को सख्त चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पुलों, बिजली संयंत्रों या ऊर्जा सुविधाओं पर कोई हमला हुआ तो अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों के ठिकानों पर पहले से भी ज्यादा जोरदार और विनाशकारी हमले किए जाएंगे। प्रवक्ता ने अमेरिकी सैन्य अड्डों की मेजबानी करने वाले देशों को चेतावनी दी कि अगर वे सुरक्षित रहना चाहते हैं तो अमेरिकी बलों को अपने यहां से निकाल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने अमेरिकी पायलट को बंधक बनाने का किया दावा, F-35 फाइटर जेट में था सवार

ईरान ने साफ कर दिया कि वह अपनी अहम सुविधाओं की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध अपने दूसरे महीने में है। ट्रंप प्रशासन युद्ध को जल्द समाप्त करने का दावा कर रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। ट्रंप का होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का बयान वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा दोनों को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस स्ट्रेट में कोई बड़ा संघर्ष हुआ तो वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू सकती हैं, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।