Donald Trump launched war on Ecuador amid ongoing conflict between Iran and Israel ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने अब यहां किया हमला, जानें कहां शुरू किया ज्वाइंट ऑपरेशन, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने अब यहां किया हमला, जानें कहां शुरू किया ज्वाइंट ऑपरेशन

ईरान के साथ चल रहे तनाव और मध्य पूर्व में इजरायल के साथ संघर्ष के बीच अमेरिका ने लैटिन अमेरिका में एक नया मोर्चा खोल दिया है। यूएस साउथर्न कमांड ने इक्वाडोर में डिजाइनेटेड टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशंस के खिलाफ इक्वाडोर की सेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है।

Wed, 4 March 2026 04:20 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने अब यहां किया हमला, जानें कहां शुरू किया ज्वाइंट ऑपरेशन

ईरान के साथ चल रहे तनाव और मध्य पूर्व में इजरायल के साथ संघर्ष के बीच अमेरिका ने लैटिन अमेरिका में एक नया मोर्चा खोल दिया है। यूएस साउथर्न कमांड (SOUTHCOM) ने इक्वाडोर में डिजाइनेटेड टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशंस (नार्को-आतंकवादी संगठनों) के खिलाफ इक्वाडोर की सेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। यह अभियान ड्रग ट्रैफिकिंग और इससे जुड़े आतंकवाद को जड़ से खत्म करने पर केंद्रित है।

SOUTHCOM ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 3 मार्च को इक्वाडोर और अमेरिकी सैन्य बलों ने ये ऑपरेशन लॉन्च किए। उन्होंने कहा कि यह लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के साझेदारों की नार्को-आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली उदाहरण है। हम मिलकर उन नार्को-आतंकवादियों का सामना करने के लिए निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे गोलार्ध में नागरिकों पर लंबे समय से आतंक, हिंसा और भ्रष्टाचार फैलाया हुआ है।

SOUTHCOM कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन ने इक्वाडोर की सशस्त्र सेना की सराहना की और कहा कि उन्होंने इस लड़ाई में अटूट समर्पण दिखाया है तथा साहस और दृढ़ता से नार्को-आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जनरल डोनोवन हाल ही में इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ से मिले थे, जहां उन्होंने सुरक्षा सहयोग और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के समर्थन की पुष्टि की।

बता दें कि यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में दक्षिण अमेरिका पर फोकस वाले आक्रामक रुख का हिस्सा है। इसमें वेनेजुएला में सैन्य ऑपरेशन के जरिए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अमेरिका लाना भी शामिल है, जहां उन्हें नार्कोटेररिज्म के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोड़ दो पाकिस्तान, US ने जारी किया फरमान; कराची और लाहौर में खाली हो गया दूतावास

वर्तमान में अमेरिका मध्य पूर्व में ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ उलझा हुआ है, जिससे कई क्षेत्रों में तनाव चरम पर है। इस नए अभियान से कुछ लोग नाराज हैं और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह अमेरिकी साम्राज्य का एक और 'हास्यास्पद युद्ध' है, जिसमें स्थानीय लोगों पर रातोंरात आतंकवादी का ठप्पा लगाया जा रहा है। कुछ का मानना है कि यह ईरान और एपस्टीन जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले से दो फाड़ हुआ US, ट्रंप से कितनी नाराज है जनता? सर्वे में खुलासे

गौरतलब है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में सीमा पार ड्रग्स के खिलाफ सख्त नीति अपनाई गई है, जिसमें ऑपरेशन सदर्न स्पीयर के तहत कैरेबियन और पूर्वी प्रशांत में संदिग्ध जहाजों पर हमले शामिल हैं। इक्वाडोर में यह पहली बार है जब अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने जमीन पर इक्वाडोर की कमांडोज को सलाह और सहायता दी है, जबकि मुख्य ऑपरेशन इक्वाडोर की सेना कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।