डोनाल्ड ट्रंप ने फोड़ा एक और टैरिफ बम, लपेटे में आए ये 7 देश; इराक पर 30 फीसदी टैक्स
डोनाल्ड ट्रंप ने सात और देशों को टैरिफ वाला लेटर भेजा है। इन देशों में इराक का भी नाम शामिल है, जिस पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का फरमान है। इससे पहले टीमों ने बीते सोमवार को 14 देशों को ऐसे लेटर भेजे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और टैरिफ बम फोड़ दिया है। ट्रंप ने बुधवार को सात देशों को टैरिफ लेटर भेजे हैं। इनमें अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, श्रीलंका, लीबिया, मोल्दोवा और फिलीपींस का नाम शामिल है। इन देशों पर 20 से 30 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। इससे पहले ट्रंप ने बीते सोमवार को 14 देशों को ऐसे लेटर भेजे थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए लेटर में इराक और श्रीलंका पर 30 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। वहीं अल्जीरिया पर 30, ब्रुनेई पर 25, लीबिया पर 30, फिलीपींस पर 20 और मोल्डोवा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही गई है। ट्रंप का यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा।
इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को मित्र देश जापान सहित 14 देशों को टैरिफ लेटर भेजे थे। इनमें दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, कज़ाख़िस्तान लाओस, दक्षिण अफ्रीका और ट्यूनीशिया जैसे देशों का नाम शामिल था। ट्रंप ने इन देशों पर 25 फीसदी से 40 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया है।
90 दिनों का डेडलाइन हुआ खत्म
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते अप्रैल में भारत, चीन और ब्रिटेन समेत दुनिया की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर पारस्परिक शुल्क लगाने का ऐलान किया था। हालांकि दुनियाभर के बाजारों में हुई उथल-पुथल के बाद ट्रंप ने इन देशों को 90 दिनों की मोहलत देते हुए इस फैसले को टाल दिया था। बुधवार को यह समय सीमा खत्म होने से पहले ट्रंप ने कई देशों को टैरिफ लेटर भेज कर उनके देश से अमेरिका आयत होने वाले उत्पादों पर टैक्स लगाने की घोषणा की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन