Donald Trump Failed to stop Russia Ukraine war feeling dejected after talk to Putin नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखने वाले डोनाल्ड ट्रंप इस जंग को रुकवाने में फेल, अड़ गए पुतिन, International Hindi News - Hindustan
More

नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखने वाले डोनाल्ड ट्रंप इस जंग को रुकवाने में फेल, अड़ गए पुतिन

नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवाने में नाकाम हो गए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।

Fri, 4 July 2025 12:39 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखने वाले डोनाल्ड ट्रंप इस जंग को रुकवाने में फेल, अड़ गए पुतिन

नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवाने में नाकाम हो गए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। गुरुवार को ट्रंप ने पुतिन से टेलीफोन पर बात की और इसको लेकर काफी हताश दिखे। वहीं, क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा है कि पुतिन ने ट्रंप के युद्धविराम के समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। अब ट्रंप आज यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे। दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए अमेरिका काफी अरसे से कोशिश कर रहा है। अब इसको लेकर ट्रंप के ऊपर काफी दबाव बढ़ रहा है। कुछ रिपब्लिकंस भी ट्रंप को फोन कर रहे हैं। बता दें कि ट्रंप और पुतिन के बीच एक घंटे तक हुई बातचीत के बाद कीव पर एक रूसी ड्रोन ने हमला किया। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक यह ड्रोन एक अपार्टमेंट पर गिरा। कीव में आसमान से बरसते ड्रोनों पर मशीन गन फायरिंग कर रही थी। वहीं, पूर्व में रूसी गोलीबारी में पांच लोग मारे गए।

बातचीत को लेकर जताई निराशा
लोवा की यात्रा से वापस वॉशिंगटन आने के बाद ट्रंप ने रिपोटर्स से कहाकि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के बाद वह काफी निराश हैं। उन्होंने कहाकि ऐसा लग रहा है जैसे वह मुझे सुन ही नहीं रहे हैं। उन्होंने आगे कहाकि मैं मुझे नहीं लगता कि वह रुकने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह बहुत बुरा है। ट्रंप ने बातचीत में कहाकि मैं पुतिन से बातचीत में बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ पाया। वहीं, पुतिन के सहायक से मिली डिटेल के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि इस दौरान अमेरिका द्वारा कीव भेजे गए हथियारों के जखीरे पर कोई चर्चा नहीं हुई।

रूस का स्पष्ट इनकार
वहीं, क्रेमलिन ने यूक्रेन से युद्ध रोकने से स्पष्ट इनकार किया है। इसमें कहा गया है कि सभी लक्ष्य हासिल होने तक यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने दोनों राष्ट्रपतियों के बीच एक घंटे तक चली टेलीफोन वार्ता के बाद संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहाकि मॉस्को जारी संघर्ष का कूटनीतिक समाधान तलाशना जारी रखेगा, लेकिन इसके मूल कारणों को अनदेखा नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि पुतिन ने लगभग साढ़े चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द युद्धविराम समझौते की ट्रंप की अपील को अस्वीकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कीव के साथ राजनीतिक बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने की इच्छा जताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूस से ताकतवर हुआ अमेरिका? पुतिन ज्यादा खर्च कर रहे या डोनाल्ड ट्रंप

छठी बार बातचीत
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से ट्रंप के साथ अपनी छठी टेलीफोन वार्ता में पुतिन ने उन्हें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहाकि रूस की भी अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका थी। उशाकोव ने कहा कि दोनों नेताओं ने अन्य मुद्दों के अलावा ईरान से संबंधित स्थिति के साथ-साथ पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुतिन ने सभी विवादों, असहमतियों और संघर्ष के मामलों को केवल राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से हल करने के महत्व पर जोर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।