If America spending much than Russia on Security and Army what after Trump Big Beautiful Bill Vladimir Putin रूस से ताकतवर हुआ अमेरिका? पुतिन ज्यादा खर्च कर रहे या ट्रंप, ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का क्या असर, International Hindi News - Hindustan
More

रूस से ताकतवर हुआ अमेरिका? पुतिन ज्यादा खर्च कर रहे या ट्रंप, ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का क्या असर

अमेरिकी कांग्रेस में नया बिल पास हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ बताया है। सवाल यह है कि क्या अब अमेरिका रूस से ज्यादा ताकतवर हो गया है।

Fri, 4 July 2025 08:44 AMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
रूस से ताकतवर हुआ अमेरिका? पुतिन ज्यादा खर्च कर रहे या ट्रंप, ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का क्या असर

अमेरिकी कांग्रेस में नया बिल पास हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ बताया है। इसमें अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम बल (आईसीसी) का बजट बढ़ा दिया गया है। वहीं, एफबीआई के बजट में थोड़ी कटौती की गई है। इन सारी चीजों के बीच यह दावा किया जा रहा है कि एफबीआई और आईसीई का संयुक्त बजट, रूस के सैन्य बजट से ज्यादा है। आइए जानते हैं कि यह दावा कितना सही है और कितना गलत?

क्या हुआ है बजट पर फैसला
डोनाल्ड ट्रंप शासन के नए बिल में वित्तीय वर्ष 2025 के लिए आईसीई का बजट 9.3 बिलियन डॉलर है। इस तरह आईसीई के बजट में तीन गुना बढ़ोत्तरी की गई है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के टैक्स और खर्च बिल की योजना आईसीई को पांच साल में 100 से 150 बिलियन डॉलर के बीच आवंटित करने की है। इसका मतलब है कि आईसीई का सालाना बजट करीब 30 बिलियन डॉलर रहेगा। वहीं, एफआई का सालाना बजट 545 मिलियन डॉलर कम कर दिया गया है। एफबीआई का बजट 10.6 बिलियन डॉलर से घटाकर 10.1 बिलियन डॉलर कर दिया गया है। इस तरह एफआई और आईसीई का सालाना बजट करीब 40 बिलियन डॉलर सालाना हो गया है।

क्या यह रूस के सैन्य बजट से ज्यादा?
अब जरा नजर डालते हैं रूस के सैन्य बजट पर। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अप्रैल 2025 में एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक रूस इस साल अपनी सेना पर 15.5 ट्रिलियन रूबल खर्च करने की तैयारी में है। इसे डॉलर में कन्वर्ट करें तो यह 174.16 बिलियन डॉलर पहुंचता है। ऐसे में यह साफ हो जाता है कि रूसी सेना का बजट, अमेरिका के एफबीआई और आईसीई पर खर्च से कहीं ज्यादा है। असल में आईसीई और एफबीआई का पांच साल का अनुमानित बजट करीब 180 बिलियन डॉलर है। इसकी तुलना रूसी सेना के सालाना बजट से होने लगी। इसीलिए यह दावा वायरल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।