donald trump dances in white house balcony amid iran and oil crisis ईरान युद्ध के बीच बालकनी में नाचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, लोग बोले- आग लगाकर मजे ले रहे हैं, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान युद्ध के बीच बालकनी में नाचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, लोग बोले- आग लगाकर मजे ले रहे हैं

सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह वाइट हाउस की बालकनी में डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी निवेशकों को संबोधित करने के बाद वह डांस करने लगे। लोग इस वीडियो पर तंज भी कस रहे हैं। 

Sat, 28 March 2026 08:42 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध के बीच बालकनी में नाचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, लोग बोले- आग लगाकर मजे ले रहे हैं

ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर हमला करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया को ही युद्ध में धकेल दिया है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट बंद होने वजह से दुनियाभर के लोग ऊर्चा संकट से जूझने लगे हैं। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह वाइट हाउस की बालकनी से भाषण देने के बाद नाचते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि पूरी दुनिया में आग लगाकर ट्रंप यहां मजे ले रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ईरान की मिसाइलों ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस को तबाह कर दिया। इसमें 20 अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। इसके बाद भी डोनाल्ड ट्रंप डांस कर रहे हैं। वह अमेरिकी निवेशकों के सामने चुटकुले सुना रहे हैं। कई लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि यह वास्तविक वीडियो है या फिर एआई से बनाया गया है?

एक यूजर ने कहा, इनको देखकर लगता है कि ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि सब एकदम बढ़िया चल रहा है। सबकुछ नार्मल दिखाने की कोशिश तब की जाती है जब आप किसी महत्वपूर्ण पद पर हो और अपने निर्णय को लेकर अंदर से हिले हुये हों। इनकी हवा टाइट है और ये नार्मलसी शो करना चाह रहे है ऐसा इनके एक्शन से प्रतीत हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे नहीं मिला नोबेल तो किसी को नहीं…; ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम

पीएम मोदी संग बातचीत पर क्या बोला वाइट हाउस

'व्हाइट हाउस' ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि दोनों नेताओं के बीच सार्थक संवाद हुआ। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने खबर दी कि मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर जब मंगलवार को बातचीत की, उस समय अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी फोन पर उनके साथ मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में लगेगा लॉकडाउन? शाह ने साफ कर दी सरकार की मंशा, ईंधन का स्टॉक भी बताया

'न्यूयॉर्क टाइम्स' की इस खबर पर टिप्पणी का अनुरोध किए जाने पर 'व्हाइट हाउस' की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक बयान में 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और बातचीत सार्थक रही।'' 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अमेरिका के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि मंगलवार को ट्रंप और मोदी की फोन पर हुई बातचीत में एलन मस्क भी शामिल हुए थे। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दो देशों के प्रमुखों के बीच हुई बातचीत में सरकार के इतर किसी नागरिक का मौजूद होना असामान्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।