donald trump attack communist zohran mamdani and his reply to president कम्युनिस्ट ममदानी को सुधरना होगा; खूब बरसे डोनाल्ड ट्रंप तो जोहरान ने भी दिया जवाब, International Hindi News - Hindustan
More

कम्युनिस्ट ममदानी को सुधरना होगा; खूब बरसे डोनाल्ड ट्रंप तो जोहरान ने भी दिया जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ममदानी का कैंडिडेट की रेस में जीतना चौंकाने वाला है। वह एक प्योर कम्युनिस्ट व्यक्ति हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं राष्ट्रपति हूं और यदि उसने रवैये में सुधार नहीं किया तो फिर उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा। उन्हें सुधार लाना होगा या पैसा नहीं मिलेगा।'

Mon, 30 June 2025 10:09 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
कम्युनिस्ट ममदानी को सुधरना होगा; खूब बरसे डोनाल्ड ट्रंप तो जोहरान ने भी दिया जवाब

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बने जोहरान ममदानी पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखा वार किया है। ममदानी को कम्युनिस्ट बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें सुधार लाना होगा। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया और वे न्यूयॉर्क के मेयर बने तो हम शहर को मिलने वाले फंड में कटौती कर देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ममदानी का कैंडिडेट की रेस में जीतना चौंकाने वाला है और इस पर यकीन नहीं हो रहा। वह एक प्योर कम्युनिस्ट व्यक्ति हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं स्पष्ट कहता हूं। मैं राष्ट्रपति हूं और यदि उसने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो फिर उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा। उन्हें सुधार लाना होगा या पैसा नहीं मिलेगा।'

वहीं डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर जोहरान ममदानी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं कम्युनिस्ट नहीं हूं, जैसा कि मेरे बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है। इसके अलावा ममदानी ने फिर दोहराया कि वह अरबपतियों पर ज्यादा टैक्स लगाने के पक्ष में हैं। ममदानी ने कहा कि मैं नहीं मानता कि हमें अरबपतियों की जरूरत है। ममदानी ने कहा कि नहीं, मैं कम्युनिस्ट नहीं हूं। ममदानी ने कहा कि राष्ट्रपति अब ये सवाल उठा रहे हैं कि मैं कौन हूं, कैसा दिखता हूं और कहां से आया हूं। असल बात यह है कि वह उन मुद्दों से ध्यान हटाना चाहते हैं, जिनके लिए मैं लड़ रहा हूं।

ममदानी ने कहा कि मैं तो मार्टिन लूथर किंग जूनियर से प्रभावित हूं। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में लोकतांत्रिक समाजवाद होना चाहिए। देश के सभी लोगों के लिए संसाधनों का उचित बंटवारा होना चाहिए। इसके साथ ही ममदानी ने फिर से दोहराया कि वे अमीरों पर टैक्स ज्यादा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें ज्यादा टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि उनकी कमाई कम है और घर भी छोटा है। लेकिन बाहरी इलाकों में अमीर लोगों ने बड़े-बड़े घर बनाए हैं और उनसे ज्यादा टैक्स लिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजराती मुस्लिमों को खत्म करने तक... पीएम मोदी के बारे में जोहरान ममदानी की राय
ये भी पढ़ें:भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी... जोहरान ममदानी पर कंगना के सवाल, एक वीडियो पर बवाल
ये भी पढ़ें:100% वामपंथी पागल है, न्यूयॉर्क मेयर प्राइमरी में ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप

ममदानी ने कहा- मैं नहीं मानता कि अरबपतियों की कोई जरूरत है

भारतीय मूल की फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे और डेमोक्रेटिक कैंडिडेट ममदानी ने कहा कि मैं नहीं मानता कि हमें अरबपतियों की जरूरत है। इसकी वजह से ही गैरबराबरी आती है। हमें जरूरत है कि पूरे शहर में समानता की स्थिति हो। पूरे प्रांत में हो और फिर पूरे देश में हो। उन्होंने कहा कि मैं न्यूयॉर्क शहर को बेहतर बनाने के लिए अरबपतियों के साथ भी काम करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि यह नस्ल की बात नहीं है। मसला यह है कि किन लोगों से टैक्स कम लिया जा रहा है और कौन टैक्स के बोझ में दबे जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।