kangana ranaut question on Zohran Mamdani sounds like pakistani भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी... जोहरान ममदानी पर कंगना के सवाल, एक वीडियो पर बवाल, India News in Hindi - Hindustan
More

भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी... जोहरान ममदानी पर कंगना के सवाल, एक वीडियो पर बवाल

अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की उम्मीदवारी की रेस में जीत को लेकर टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है कि जोहरान हमदानी तो भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं।

Thu, 26 June 2025 02:11 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी... जोहरान ममदानी पर कंगना के सवाल, एक वीडियो पर बवाल

अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की उम्मीदवारी की रेस में जीत को लेकर टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है कि जोहरान हमदानी तो भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। जोहरान ममदानी की सांस्कृतिक और मजहबी पहचान पर सवाल उठाते हुए हिमाचल के मंडी की सांसद ने कहा कि वह भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, 'उनकी मां मीरा नायर हैं। वह हमारी इंडस्ट्री की एक शानदार फिल्ममेकर हैं और पद्मश्री से सम्मानित हैं। वह न्यूयॉर्क में रहने वाली भारत की बेटी हैं। उन्होंने गुजराती मूल के नामी लेखक महमूद ममदानी से शादी की थी और बेटे का नाम जोहरान है।' कंगना ने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए यह बात कही है।

इसके आगे वह नाम पर सवाल उठाते हुए लिखती हैं, 'जोरहान नाम भारतीय से ज्यादा तो पाकिस्तानी लगता है। उनकी हिंदू पहचान और ब्लडलाइन का आखिर क्या हुआ। अब वह हिंदुत्व को ही खत्म करने के लिए तैयार हैं। हर जगह यही कहानी है। खैर, मीरा जी से कई बार मुलाकात हुई है। पैरेंट्स को बधाई।' जोहरान ममदानी को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से न्यूयॉर्क का मेयर कैंडिडेट बनने के लिए हुए चुनाव में जीत मिली है। अब वह मुकाबले में उतर सकेंगे और जीत मिली तो पहली बार कोई दक्षिण एशियाई मूल का व्यक्ति अमेरिका के शहर का नेतृत्व करेगा।

वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर भी होंगे। जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था और फिर परवरिश अमेरिका में हुई। उन्होंने अपने प्रचार के दौरान यूनिवर्सल चाइल्डकेयर, फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन और टैक्स सुधारों की बात कही थी। जोहरान ममदानी को उम्मीदवारी के चुनाव में जीत मिली है, जिस पर दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। मीरा नायर ने कई मशहूर फिल्मों को डायरेक्ट किया है और भारत के अलावा पाकिस्तान समेत कई देशों में उन्हें सराहा जाता रहा है। वहीं ममदानी पर कंगना रनौत की टिप्पणी पर भी विवाद खड़ा होने की आशंका है।

जोहरान ममदानी का वह वीडियो, जिसमें भारत और हिंदू विरोधी नारे

दरअसल कंगना रनौत ने एक्स पर ही शेयर किए गए जोहरान ममदानी के एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की। उस वीडियो में दिखता है कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंदू विरोधी नारे लगा रहे हैं और उन्हें अपशब्द कह रहे हैं। इस बीच जोहरान ममदानी भी माइक ले लेते हैं और भारत में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का विरोध करते हैं। वह बाबरी ढांचे के विध्वंस का भी जिक्र करते हैं। वहीं बैकग्राउंड में लोग भारत और हिंदू विरोधी नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।