Donald Trump announces three day ceasefire between Ukraine and Russia रूस और यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान; कितने दिन के लिए लागू?, International Hindi News - Hindustan
More

रूस और यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान; कितने दिन के लिए लागू?

ट्रंप ने बताया है कि यह उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रूस और यूक्रेन से अनुरोध किया था, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों ने स्वीकार कर लिया है।

Fri, 8 May 2026 11:53 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
रूस और यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान; कितने दिन के लिए लागू?

Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि दोनों देश 3 दिनों के युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं और यह 9 मई से लेकर 11 मई तक के लिए लागू होगा। इस समझौते से युद्ध के अंत को लेकर भी उम्मीदें जगी हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच चार सालों से जंग जारी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर यह यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह युद्धविराम रूस के 'विक्ट्री डे' यानी विजय दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, “रूस में यह जश्न विक्ट्री डे सेलिब्रेशन के लिए है, लेकिन यूक्रेन के लिए भी यह उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वे भी द्वितीय विश्व युद्ध का एक बड़ा हिस्सा थे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुतिन-जेलेंस्की से हुई अच्छी बात, जल्द मिलेगी सफलता; रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप

युद्धविराम की शर्तों में क्या?

इन तीन दिनों के दौरान रूस या यूक्रेन की तरफ से किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या गोलाबारी नहीं होगी। वहीं युद्धविराम के तहत दोनों देश एक-दूसरे के 1,000-1,000 कैदियों को रिहा करेंगे। ट्रंप ने बताया कि यह अनुरोध उन्होंने व्यक्तिगत रूप से किया था, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों ने स्वीकार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप-पुतिन बातचीत के बाद जेलेंस्की ने मांगे 'सीक्रेट डिटेल्स', खत्म होगी जंग?

ट्रंप ने जताई शांति की उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए इसे शांति की ओर एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि यह एक बहुत लंबे, घातक और कठिन युद्ध के अंत की शुरुआत है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इस सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने पर बातचीत जारी है और हम हर दिन समाधान के करीब और करीब पहुंच रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप-पुतिन बातचीत के बाद जेलेंस्की ने मांगे 'सीक्रेट डिटेल्स', खत्म होगी जंग?

यूक्रेन की घोषणा पर रूस ने नहीं दी थी सहमति

इससे पहले यूक्रेन ने मंगलवार को एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की थी। हालांकि रूस ने इस पर सहमति नहीं दी थी। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि युद्धविराम के बावजूद हमले जारी रहे। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने खुद अपने युद्धविराम का पालन नहीं किया और रूसी सेना ने क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर 53 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। जानकारी के मुताबिक क्रीमिया के झानकोय शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत भी हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।