Decide within 10 days or else Donald Trump final warning to Iran amid tensions 10 दिन में फैसला करो वरना...; तनाव के बीच ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी, नई धमकी से हलचल तेज, International Hindi News - Hindustan
More

10 दिन में फैसला करो वरना...; तनाव के बीच ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी, नई धमकी से हलचल तेज

अमेरिका ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को उन्होंने ईरान से वाशिंगटन के साथ एक 'सार्थक समझौता' करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर मध्य पूर्वी देश को बुरी चीजें सहनी पड़ सकती हैं। 

Thu, 19 Feb 2026 10:01 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
10 दिन में फैसला करो वरना...; तनाव के बीच ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी, नई धमकी से हलचल तेज

अमेरिका ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को उन्होंने ईरान से वाशिंगटन के साथ एक 'सार्थक समझौता' करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर मध्य पूर्वी देश को 'बुरी चीजें' सहनी पड़ सकती हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सार्थक समझौता करना वर्षों से आसान नहीं रहा है। हमें एक सार्थक समझौता करना ही होगा, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वे वाशिंगटन में ट्रंप द्वारा गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' की उद्घाटन बैठक में बोल रहे थे, जो गाजा और उसके आसपास स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

इस दौरान ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ बातचीत अगले 10 दिनों में होनी चाहिए, वरना वाशिंगटन को एक कदम और आगे बढ़ना पड़ सकता है। उन्होंने बिना विस्तार बताए कहा कि आपको अगले 10 दिनों में इसका पता चल जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे परमाणु हथियार नहीं रख सकते। परमाणु हथियार रखने पर मध्य पूर्व में शांति नहीं हो सकती। उन्हें यह बात बहुत स्पष्ट रूप से बता दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में पारा हाई; ईरान का साथ देने आया रूस, नेवी ड्रिल से बौखलाएंगे ट्रंप
ये भी पढ़ें:डुबा सकते हैं अमेरिकी युद्धपोत, ईरान के सुप्रीम लीडर की ट्रंप को खुली चेतावनी

गौरतलब है कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में लड़ाकू विमान और युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, वाइट हाउस की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने अपने एफ-35 और एफ-22 लड़ाकू विमानों को मध्य पूर्व की ओर भेज दिया है। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने कुछ सबसे बड़े विमानवाहक पोत और युद्धपोत भी तैनात किए हैं। जबकि यूएसएस अब्राहम लिंकन पहले से ही ईरान के तट के पास तैनात है। वहीं, दूसरा विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड भी उस क्षेत्र में भेजा गया है।

एक्सियोस की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध 'निकट' है और यह 'कई हफ्तों' तक चल सकता है। अमेरिकी अधिकारियों और सलाहकारों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जल्द ही शुरू हो सकती है। ये चेतावनियां और बढ़ता तनाव ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देशों ने जिनेवा में ओमान की मध्यस्थता में वार्ता का दूसरा दौर आयोजित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में US की सैन्य ताकत बढ़ते ही रूस का बड़ा बयान, ईरान को दी सख्त सलाह
ये भी पढ़ें:US-ईरान तनाव के बीच ट्रंप का 15 साल पुराना पोस्ट वायरल, 2011 में क्या कहा था?

अमेरिका ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोकना चाहता है, जबकि ईरान का दावा है कि वह ऐसा नहीं कर रहा है। वहीं ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों से राहत चाहता है। इसी बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अयातुल्लाह गलती करते हैं और हम पर हमला करते हैं, तो उन्हें ऐसा जवाब मिलेगा जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।