Countries that looted America are now giving us dollars Trump angry on supreme court tariffs verdict जिन देशों ने अमेरिका को लूटा, वो अब...; SC ने टैरिफ रद्द किया तो फायर हुए ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

जिन देशों ने अमेरिका को लूटा, वो अब...; SC ने टैरिफ रद्द किया तो फायर हुए ट्रंप

अदालत ने 'इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट' (IEEPA) के तहत लगाए गए उनके पिछले टैरिफ को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है और इसके लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस की मंजूरी ली जानी चाहिए थी।

Wed, 25 Feb 2026 08:52 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
जिन देशों ने अमेरिका को लूटा, वो अब...; SC ने टैरिफ रद्द किया तो फायर हुए ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में टैरिफ के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए फैसले की आलोचना की। साथ ही कहा कि अमेरिका को लूटने वाले देश, अब अरबों डॉलर का भुगतान कर रहे हैं। अदालत ने 6-3 के बहुमत से दिए गए फैसले में अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत लागू की गई आयात शुल्क व्यवस्था को गैरकानूनी ठहराया था।

ट्रंप ने कहा, 'जो देश दशकों से हमें लूट रहे थे, वे अब हमें अरबों डॉलर दे रहे हैं... और फिर भी ये देश अब खुश हैं, और हम भी। हमने सौदे किए। सभी सौदे पूरे हो चुके हैं, और वे खुश हैं... कोई महंगाई नहीं थी, जबरदस्त विकास हुआ, और सबसे बड़ी बात यह थी कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था का सही आकलन किया, जबकि अर्थशास्त्र में 22 नोबेल पुरस्कार विजेता गलत साबित हुए। वे पूरी तरह से गलत थे। उन्होंने वाकई बहुत बड़ी गलती की।'

उन्होंने अदालत के फैसले पर भी सवाल उठाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'और फिर अभी चार दिन पहले, संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट का एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला आया। यह फैसला अभी-अभी आया है। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि लगभग सभी देश और कंपनियां उस सौदे को बनाए रखना चाहती हैं जो वे पहले ही कर चुके हैं...।'

उन्होंने कहा, 'वे यह जानते हैं कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे पास एक नया सौदा करने की जो कानूनी शक्ति है, वह उनके लिए और भी अधिक नुकसानदेह (बुरी) साबित हो सकती है, और इसीलिए, वे उसी सफल रास्ते पर चलना जारी रखेंगे जिसे हमने सुप्रीम कोर्ट के इस दुर्भाग्यपूर्ण हस्तक्षेप से पहले आपस में तय किया था...।'

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रंप का टैरिफ गेम

अदालत ने 'इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट' (IEEPA) के तहत लगाए गए उनके पिछले टैरिफ को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है और इसके लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस की मंजूरी ली जानी चाहिए थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने भारत को दिया जोर का झटका, सोलर पैनलों पर 126% टैरिफ लगाया
ये भी पढ़ें:अब US और फ्रांस के बीच क्यों शुरू हुआ संग्राम? अमेरिकी राजदूत तक को कर दिया तलब
ये भी पढ़ें:टैरिफ से वसूला पैसा वापस करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? बिल पेश करने जा रहे अमेरिकी सांसद

तुरंत बढ़ाया टैरिफ

ट्रेड पॉलिसी को अवैध ठहराए जाने के 24 घंटे के भीतर ही डॉनल्ड ट्रंप ने सभी देशों से आयात होने वाले सामानों पर ग्लोबल टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप ने 21 फरवरी को घोषणा की कि वह सभी देशों से अमेरिकी आयात पर अस्थायी टैरिफ दर को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर रहे हैं।

शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, मैं तत्काल प्रभाव से उन देशों पर 10% वर्ल्डवाइड टैरिफ बढ़ा रहा हूं, जिनमें से कई बिना किसी सजा के दशकों से अमेरिका को 'लूट' रहे थे (जब तक मैं नहीं आया!), मैं इसे पूरी तरह कानूनी तौर पर जांच-परखकर 15 प्रतिशत के स्तर तक ले जा रहा हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।