Cole Allen the Man accused of attempting to assassinate Donald Trump pleads not guilty मैंने नहीं की ट्रंप की हत्या की कोशिश, आरोपी का साफ इनकार; अब आगे क्या, International Hindi News - Hindustan
More

मैंने नहीं की ट्रंप की हत्या की कोशिश, आरोपी का साफ इनकार; अब आगे क्या

वाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज समारोह में हथियारों के साथ घुसने के आरोपी ने ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोप से इनकार किया है। साथ ही उसने यह भी मानने से मना किया है कि उसने खुफिया सेवा के एक अधिकारी पर गोली चलाई।

Mon, 11 May 2026 09:53 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
मैंने नहीं की ट्रंप की हत्या की कोशिश, आरोपी का साफ इनकार; अब आगे क्या

वाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज समारोह में हथियारों के साथ घुसने के आरोपी ने ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोप से इनकार किया है। साथ ही उसने यह भी मानने से मना किया है कि उसने खुफिया सेवा के एक अधिकारी पर गोली चलाई। कोल थॉमस एलन को सोमवार को एक संघीय अदालत में पेश किया गया। एलन ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कुछ नहीं कहा। उसके एक वकील ने उसकी ओर से याचिका दायर की। इससे पहले एलन पर एक नए आरोप में अभियोग दर्ज किया गया। दावा किया जा रहा था कि हमलावर ने हमले के दौरान सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी पर शॉटगन से गोली चलाई थी और इसी दावे के आधार पर यह नया अभियोग लगाया गया है।

क्या हुआ था उस रात
बता दें कि हिल्टन होटल में 25 अप्रैल को हुए हमले में सीक्रेट सर्विस के बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक अधिकारी को गोली लगी। इस हमले के कारण संवाददाताओं के रात्रिभोज का कार्यक्रम बाधित हुआ और आखिरकार उसे समय से पूर्व समाप्त करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि एलन बंदूकों और चाकुओं से लैस था। वह एक सुरक्षा चौकी से भागा और उसने एक अधिकारी पर अपनी बंदूक तान दी थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 वर्षीय एलन पर कई आरोप हैं। इनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास करना, कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमला करना, राज्य सीमाओं के पार अपराध करने के इरादे से हथियार ले जाना और हिंसक अपराध के दौरान हथियार चलाना शामिल हैं। एलन पर आरोप साबित होते हैं तो उसे अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

अधिकारियों ने जारी किया था वीडियो
बता दें कि बाद में संघीय अभियोजकों ने उस घटना का वीडियो जारी किया था। इसमें एक व्यक्ति बंदूक और चाकू के साथ ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ के डिनर में घुसने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो में कथित रूप से एलन को मेटल डिटेक्टर (मैग्नेटोमीटर) से गुजरते हुए और एक अधिकारी की ओर हथियार तानते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद अधिकारी ने पांच गोलियां चलाईं। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि एलन ने कब गोली चलाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता वायरस के कहर के बीच मिला कोरोना का नया वैरिएंट, किस हद तक जानलेवा?
ये भी पढ़ें:ममता की यह योजना नहीं रोकेंगे शुभेंदु, महिलाओं की बड़ी मददगार है ‘लक्ष्मी भंडार’
ये भी पढ़ें:PM मोदी की तेल बचाने वाली अपील के बाद राजनाथ सिंह की इमरजेंसी मीटिंग, क्या मंथन

कौन है एलन
कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी एलन एक टेस्ट प्रेप कंपनी में अंशकालिक ट्यूटर के रूप में काम करता था। इसके अलावा वीडियो गेम तैयार करना उसका शौक है। अभियोजकों के अनुसार, एलन (31 वर्ष) ने हमले से कुछ मिनट पहले अपने होटल के कमरे में तस्वीर ली थी और उसके पास हथियार, गोला-बारूद बैग, शोल्डर गन होल्स्टर और चाकू मौजूद था। अधिकारियों के अनुसार, संदेशों में उसने खुद को ‘फ्रेंडली फेडरल एसेसिन’ बताया और ट्रंप प्रशासन की नीतियों को लेकर नाराजगी का संकेत दिया। एलन को घटना के दौरान चोट लगी लेकिन उसे गोली नहीं लगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।