China and countries will receive a gift from the US Donald Trump said revealing a plan to destroy Iran अमेरिका की तरफ से चीन को होगा तोहफा, ईरान की तबाही का प्लान बता बोले डोनाल्ड ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका की तरफ से चीन को होगा तोहफा, ईरान की तबाही का प्लान बता बोले डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अगर ईरान ऐसा कुछ भी करता है जिससे हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही रुकती है, तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से 20 गुना ज्यादा खतरनाक हमला करेगा। इसके अलावा, हम उन ठिकानों को भी नष्ट कर देंगे जिन्हें तबाह करना आसान है।

Tue, 10 March 2026 08:09 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका की तरफ से चीन को होगा तोहफा, ईरान की तबाही का प्लान बता बोले डोनाल्ड ट्रंप

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान में संघर्ष तेज होने के आसार हैं। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने '20 गुना' ज्यादा ताकत से हमला करने की चेतावनी दी है। ट्रंप का बयान ऐसे समय पर आया है, जब तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए जहाजों का आवागमन ठप हो गया है। खबरें हैं कि भारत अपने जहाजों को निकालने के लिए उपायों पर विचार कर रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अगर ईरान ऐसा कुछ भी करता है जिससे हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही रुकती है, तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से 20 गुना ज्यादा खतरनाक हमला करेगा। इसके अलावा, हम उन ठिकानों को भी नष्ट कर देंगे जिन्हें तबाह करना आसान है और जिससे ईरान का एक राष्ट्र के रूप में दोबारा खड़ा होना नामुमकिन हो जाएगा। उन पर मौत, आग और कहर बरसेगा। लेकिन मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो! यह अमेरिका की तरफ से चीन और उन सभी देशों के लिए एक 'उपहार' है जो हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य का भारी इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है कि इस कदम की सराहना की जाएगी।'

ईरान ने दी थी जहाजों को आग लगाने की धमकी

ईरान ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि परसिया और ओमान की खाड़ी के बीच का जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से अगर कोई पोत गुजरेगा तो वो जलकर खाक हो जाएगा। ईरान के पैरामिलिट्री रिवॉल्यूशनरी गार्ड के ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने स्पष्ट कहा है कि ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ बंद हो गया है। अगर कोई भी पोत इस रास्ते से गुजरता है तो ईरान उसे आग के हवाले कर देगा।

इस क्षेत्र में कोई भी आने की कोशिश नहीं करें। मालूम हो कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज परसिया और ओमान की खाड़ी के बीच एक जलमार्ग है। दुनिया भर में इसी रास्ते से ईंधन की आपूर्ति होती है। रोजाना इस रास्ते से 1.98 करोड़ बैरल तेल की आपूर्ति होती है। तनातनी के चलते दोनों छोर पर 700 से अधिक तेल टैंकर फंसे हैं।

क्यों इतना अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बेहद अहम समुद्री रास्ता है। यह ओमान और ईरान के बीच है, जो कि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन इसे 'दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रांजिट चोकपॉइंट' यानी तेल का सबसे अहम संकरा रास्ता बताता है। इस रास्ते का सबसे संकरा हिस्सा सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा है और जहाजों के लिए आने-जाने का रास्ता में सिर्फ दो मील तक चौड़ा है। अगर यहां समुद्री ट्रैफिक या जरा सी भी गड़बड़ी होती है, तो पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन सकता है। सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और इराक जैसे ओपेक देशों के तेल कुओं से भारी मात्रा में निकला कच्चा तेल इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से में सप्लाई किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US कर देगा तेल वाला खेल, ईरान के भंडार पर करेगा कब्जा? ट्रंप के बयान से हलचल
ये भी पढ़ें:युद्ध लगभग खत्म हो चुका है… डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने भी दे दिया जवाब
ये भी पढ़ें:खामेनेई की मौत के बाद ईरान का गुप्त संदेश, US खुफिया एजेंसियां क्यों हुईं सतर्क?

वोर्टेक्स नाम की ऊर्जा और शिपिंग मार्केट रिसर्च कंपनी के मुताबिक, हर दिन करीब दो करोड़ बैरल कच्चा तेल और ईंधन इस समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। कतर, जो दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफैड नेचुरल गैस (LNG) उत्पादकों में से एक है। वह भी अपने गैस निर्यात के लिए इस रास्ते पर बहुत ज्यादा निर्भर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।