बेटे के सामने उसके 16 साल के दोस्त को रूम में ले गई मां, करने लगी सेक्स; अब होगी जेल
लुइसियाना की पूर्व मेयर मिस्टी रॉबर्ट्स को 16 साल के किशोर के साथ सेक्स के मामले में दोषी ठहराया गया। पूल पार्टी में बेटे के दोस्त के साथ संबंध, अब सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर। पूरी खबर पढ़ें।

अमेरिकी राज्य लुइसियाना की एक पूर्व मेयर मिस्टी रॉबर्ट्स को अपने बेटे के 16 साल के बेस्ट फ्रेंड के साथ सेक्स करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। यह घटना 2024 में हुई थी, जब वह डेरिडर शहर की मेयर थीं। मिस्टी रॉबर्ट्स 43 वर्ष की हैं। उनको 'कार्नल नॉलेज ऑफ ए जुवेनाइल' यानी नाबालिग के साथ यौन संबंध और इंडीसेंट बिहेवियर विद ए जुवेनाइल के दो गंभीर आरोपों में दोषी पाया गया। ये आरोप स्टैच्यूटरी रेप के समान हैं। अदालत ने एक सप्ताह से अधिक चले ट्रायल के बाद, केवल एक घंटे से भी कम समय में विचार-विमर्श करके 3 मार्च 2026 को यह फैसला सुनाया।
पूरा मामला समझिए
घटना जुलाई 2024 में हुई, जब मिस्टी रॉबर्ट्स ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक पूल पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में काफी शराब पी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस्टी एक ऑरेंज बिकिनी पहने हुए थीं और उन्होंने 16 साल के टीनएजर के साथ खुलेआम फ्लर्ट किया। वह लड़का उनके बेटे का सबसे अच्छा दोस्त था। उन्होंने उसके साथ कई अजीबोगरीब और संदिग्ध फोटो भी खिंचवाईं।
ट्रायल में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि मिस्टी अपने बेटे के सामने से उस लड़के को घर के किसी दूसरे कमरे में ले गई और उसके साथ सेक्स किया। पीड़ित लड़के ने कोर्ट में गवाही देते हुए बताया कि घटना के दौरान उसे शरीर में सुन्नता महसूस हुई, जैसे वह अपने शरीर को महसूस ही नहीं कर पा रहा था। बाद में उसे एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।
मिस्टी कभी 9,800 लोगों वाले डेरिडर की असरदार मेयर थीं। कोर्ट को बताया गया कि वह हाउस पार्टी में शराब पीकर होश खो बैठी और फिर अपने बेटे के दोस्त को एक 'बोनस रूम' में ले गईं। कोर्ट पेपर्स में आगे लिखा है- बोनस रूम को लॉक करके उन्होंने लड़के को किस किया और अपने ब्रेस्ट दिखाए। वह बोनस रूम में सोफे पर लड़के के ऊपर बैठी थी। महिला के बेटे की ली गई फोटो में भी कुछ ऐसा ही दिखा।
बेटे के साथ झगड़ा और दोष मिटाने की कोशिश
पार्टी के बाद, जब मिस्टी के बेटे ने अपनी मां से इस बारे में सवाल किया तो मिस्टी ने गुस्से में चिल्लाकर कहा, 'जा, अपने दोस्त से लड़। वही है जिसने यह किया है।' पीड़ित लड़के ने अदालत में जूरी को बताया कि मिस्टी अपने बेटे को मुझसे लड़वाने की कोशिश कर रही थीं ताकि खुद पर से इल्जाम हटाया जा सके। लड़के ने कहा- वह खुद को बचाने के लिए दोष मेरे सिर मढ़ना चाहती थीं। इस दौरान पीड़ित लड़का सोफे पर बैठा सदमें में था।
ट्रायल और सजा
ट्रायल के दौरान कई गवाहों ने गवाही दी, जिसमें पीड़ित किशोर, मिस्टी के बेटे और अन्य लोगों के बयान शामिल थे। जूरी ने उन्हें दोनों आरोपों में दोषी करार दिया। मिस्टी को सेक्स ऑफेंडर के रूप में रजिस्टर होना पड़ेगा। उनकी सजा की सुनवाई 17 अप्रैल 2026 को होगी। कार्नल नॉलेज ऑफ ए जुवेनाइल के लिए अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। इंडीसेंट बिहेवियर के लिए अधिकतम 7 साल की जेल। कुल मिलाकर 17 साल तक की सजा हो सकती है। मिस्टी रॉबर्ट्स ने घटना की जांच शुरू होने के कुछ दिनों बाद 2024 में ही मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। यह मामला लुइसियाना में काफी चर्चा में रहा क्योंकि एक चुनी हुई अधिकारी द्वारा नाबालिग के साथ ऐसा अपराध बेहद गंभीर माना गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन