Bangladesh election Tarique Rahman BNP demands India send back Sheikh Hasina हसीना को वापस भेजो… बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद तारिक रहमान की BNP ने फिर उठाई मांग, International Hindi News - Hindustan
More

हसीना को वापस भेजो… बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद तारिक रहमान की BNP ने फिर उठाई मांग

बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद उत्साहित बीएनपी ने एक बार फिर से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है। बीएनपी की तरफ से कहा गया कि वह हसीना को वापस लाने की अपनी मांग पर अडिग है। वह भारत से आग्रह करेंगे की उन्हें जल्दी वापस भेजा जाए।

Fri, 13 Feb 2026 08:03 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
हसीना को वापस भेजो… बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद तारिक रहमान की BNP ने फिर उठाई मांग

बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने एक बार फिर से भारत के सामने शेख हसीना को वापस भेजने की मांग दोहराई है। चुनाव परिणाम में विजयी साबित होने के तुरंत बाद बीएनपी ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की अपील की ताकि बांग्लादेश में उनके खिलाफ केस चलाया जा सके।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी औपचारिक रूप से भारत से हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने का आग्रह करेगी ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके। उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी विदेश मंत्री पहले ही उनके प्रत्यर्पण का मुद्दा उठा चुके हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। हमने कानून के अनुसार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग की है। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच का विषय है। हमने भारत सरकार से भी आग्रह किया है कि हसीना को जल्दी से जल्दी बांग्लादेश भेजा जाए ताकि वे मुकदमे का सामना करें।" अहमद ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि बांग्लादेश और बीएनपी सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहती है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि इसका आधार समानता होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हसीना को हटाया, लेकिन जनता से हार बैठे; बांग्लादेश में छात्र नेताओं का क्या हाल?

शेख हसीना पर भारत का क्या रुख?

अगस्त 2024 में कथित छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को सत्ता छोड़कर भारत आना पड़ा था। तब से लेकर अब तक वह भारत में ही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भी इस मामले को भारत के सामने कई बार उठाने की कोशिश की थी। नवंबर में विदेश मंत्रालय ने इस अनुरोध का जवाब देते हुए कहा था कि इस अनुरोध को कानून की प्रक्रियाओं पर परखा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा, "हम बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों और वहां शांति, लोकतंत्र, समावेशन और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हम इस संबंध में सबी पक्षों के साथ बातचीत जारी रखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति, प्रगति और समृद्धि... बांग्लादेश जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को किया फोन

गौरतलब है कि शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेशी चुनाव को ढोंग करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वह बांग्लादेश आने के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके पहले मुहम्मद यूनुस को इस्तीफा देना होगा और एक निष्पक्ष न्यायपालिका में उनके केसों को रखा जाए। हसीना का आरोप है कि उनके खिलाफ चलाए जा रहे सारे मामले राजनैतिक षड्यंत्र का परिणाम हैं।

कहां है शेख हसीना?

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना इन सत्ता छोड़ने के बाद से ही भारत में शरण लिए हुए हैं। वह राजधानी दिल्ली में किसी अज्ञात स्थान पर हैं। बांग्लादेश में पिछली साल एक विशेष न्यायाधिकरण ने उन पर मानवता के खिलाफ अपराध का मामला चलाया था, जिसमें उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी।

भारत आने के बाद हसीना सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, वह बराबर अपने समर्थकों को बयानों के जरिए संबोधित करती रहती हैं। मोहम्मद यूनुस ने भी कई बार इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि हसीना को अब बांग्लादेश की राजनीति से जुड़ी बातों पर बयान नहीं देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तारिक रहमान की BNP की प्रचंड जीत का भारत पर क्या असर? हिन्दुओं के लिए क्या मतलब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।