ball is now in Iran court JD Vance spoke amid deadly attack Know what is America plan ईरान के पाले में है अब गेंद; डेडली अटैक के बीच बोले जेडी वैंस, क्या है अमेरिका का प्लान?, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के पाले में है अब गेंद; डेडली अटैक के बीच बोले जेडी वैंस, क्या है अमेरिका का प्लान?

Iran War Breaking: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ संयुक्त कार्यक्रम के दौरान ईरान को साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है।

Tue, 7 April 2026 07:33 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, बुडापेस्ट
share
ईरान के पाले में है अब गेंद; डेडली अटैक के बीच बोले जेडी वैंस, क्या है अमेरिका का प्लान?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ संयुक्त कार्यक्रम के दौरान ईरान को साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन तेहरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया देने की पूरी क्षमता रखता है। वैंस ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि अमेरिका राजनयिक समाधान को प्राथमिकता देता है, लेकिन उसके पास अभी भी शक्तिशाली विकल्प मौजूद हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति हैं जो अच्छी तरह समझते हैं कि अगर ईरानी किसी हद तक नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, तो अमेरिका उससे कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। हम ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन बातचीत इसलिए आक्रामक तरीके से कर रहे हैं क्योंकि मूल रूप से गेंद ईरान के पाले में है। वैंस ने तेहरान की ओर से संचार में देरी और बातचीत की धीमी गति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ईरानी वार्ताकार कभी तेज नहीं रहे और अब भी नहीं हैं। हमें विश्वास है कि हमें सकारात्मक या नकारात्मक, किसी भी तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी। हमें आज रात 8 बजे (ET) तक ईरान से जवाब मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान पर ताबड़तोड़ हमले, अब तक कहां-कहां अटैक?

ईरान अगर रवैया नहीं बदलता है तो...

उन्होंने कहा कि हम ऐसी दुनिया चाहते हैं जहां तेल और गैस का निर्बाध प्रवाह हो, जहां लोग अपने घरों को गर्म या ठंडा रख सकें और काम पर जाने के लिए परिवहन का खर्च उठा सकें। लेकिन जब तक ईरान आर्थिक आतंकवाद में लिप्त है, यह संभव नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान अपना रवैया नहीं बदलता तो अमेरिका के पास ऐसे अतिरिक्त उपाय हैं जिनका इस्तेमाल अभी तक नहीं किया गया है और राष्ट्रपति इनका उपयोग करने का फैसला कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया पर मंडराया सबसे बड़ा ऊर्जा संकट; IEA प्रमुख बोले- पहले कभी नहीं देखा

ईरान पर अमेरिकी हमले तेज

इस बीच, ईरान में अमेरिकी हमलों की तीव्रता बढ़ गई है। मंगलवार को ईरान के कई इलाकों में भारी हवाई हमलों की खबरें आईं, जिससे वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वाइट हाउस द्वारा तय समयसीमा समाप्त होने से पहले ही ईरान भर के पुलों और खर्ग द्वीप पर भीषण हवाई हमले हुए। खर्ग द्वीप ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र है। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने रात भर खर्ग द्वीप पर दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।