America Iran Peace Talk Witkoff and Kushner to travel to Pakistan soon ईरानी विदेश मंत्री से बात करने को अपने दामाद को PAK भेज रहे ट्रंप, वेंस का कटा पत्ता!, International Hindi News - Hindustan
More

ईरानी विदेश मंत्री से बात करने को अपने दामाद को PAK भेज रहे ट्रंप, वेंस का कटा पत्ता!

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता के लिए ट्रंप के दूत भी पहुंचने वाले हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर, जल्द ही पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

Fri, 24 April 2026 10:51 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
ईरानी विदेश मंत्री से बात करने को अपने दामाद को PAK भेज रहे ट्रंप, वेंस का कटा पत्ता!

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता के लिए ट्रंप के दूत भी पहुंचने वाले हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर, जल्द ही पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस फिलहाल इस शांति वार्ता में शामिल होने की योजना नहीं बना रहे हैं। हालांकि अगर बातचीत आगे बढ़ती है तो वह भी इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंच सकते हैं।

ईरानी विदेश मंत्री ने क्या कहा
जानकारी के मुताबिक विटकाफ और कुशनर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से बात करेंगे। सीएनएन ने दो प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से यह बात कही है। अरगची ने पहले कहा था कि वह पाकिस्तान जा रहे हैं। इससे उम्मीद जगी थी कि ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द शुरू होगी। इसके साथ ही आठ हफ्ते लंबे युद्ध के अंत की भी संभावना जगी थी। फिर अरागची की सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पर पानी फेर दिया। इस पोस्ट में कहा गया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय मामलों में साझेदारों के साथ निकटता से समन्वय करना और क्षेत्रीय विकास पर परामर्श करना है।

पाकिस्तानी अधिकारियों को भी उम्मीद
मामले से परिचित पाकिस्तान के अधिकारियों ने, कहाकि उन्हें अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर की उम्मीद है। हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि वार्ता कब या किस स्तर पर होगी। यह घोषणा ऐसे समय आई जब अमेरिका ने ईरान पर अपने नौसैनिक नाकाबंदी के साथ दबाव बढ़ाया, ताकि ईरान को शांति वार्ता के लिए राजी किया जा सके। वहींख् इजरायल और लेबनान तीन हफ्ते के लिए युद्धविराम बढ़ाने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाया पाक फिर पटरी पर लौट रही ईरान-US शांति वार्ता? इस्लामाबाद पहुंच रहे अराघची
ये भी पढ़ें:हासिल कुछ हुआ नहीं, पर US ने ईरान जंग में गंवा दिए अरबों के हथियार; आगे क्या?
ये भी पढ़ें:न US आया बात करने न ईरान, इंतजार में ठप हुआ पाकिस्तान; बैंक तक 5 दिन से बंद

ट्रंप ने दे रखा है आदेश
ट्रंप ने अमेरिकी नेवी आदेश दे रखा है कि जो भी नौका होर्मुज में दिखे, उसे गोली मार दी जाए। इसके बाद सेना ने दो तेल सुपरटैंकरों को रोक लिया, जिन्होंने ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचने की कोशिश की। ट्रंप का यह कदम वाइट हाउस के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत देश के तेल निर्यात को रोकना, ईरान को आर्थिक रूप से दबाव में लाना और युद्ध खत्म करने में सहायक समझौते करने के लिए मजबूर करना शामिल है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहाकि मेरे पास पूरी दुनिया का समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।