Afghanistan Taliban decrees increasing atrocities on women only a broken bone considered assaulted पत्नी को तब तक पीट सकते, जब तक... इस इस्लामिक देश में आया नया फरमान, International Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को तब तक पीट सकते, जब तक... इस इस्लामिक देश में आया नया फरमान

अफगानिस्तान में महिलाओं के ऊपर और भी ज्यादा पाबंदियां लगा दी गई है। तालिबान सरकार द्वारा जारी की गई नई नियमावलि के हिसाब से एक पति अपनी  पत्नी को तब तक पीट सकता है, जब तक की उसकी हड्डी न टूट जाए। इसके अलावा यौन  हिंसा को भी अवैध घोषित नहीं किया गया है।

Thu, 19 Feb 2026 03:01 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
पत्नी को तब तक पीट सकते, जब तक... इस इस्लामिक देश में आया नया फरमान

हजारों वर्षों से महिलाओं के ऊपर अत्याचार होते आ रहे हैं। अब आधुनिक समय में कई देशों में महिलाओं को बराबरी का हक मिल रहा है, लेकिन अभी भी कई देश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं को पुरुष का गुलाम ही समझा जाता है। अफगानिस्तान, जो कभी एक आधुनिक दुनिया के साथ अपने कदमताल करता था, वह तालिबान के अधीन शासित है। ऐसे में यहां पर भी महिलाओं की हालत लगातार दयनीय होती जा रही है। तालिबान प्रशासन की तरफ से जारी किए गए नए आदेशों के मुताबिक कोई भी पति अपनी पत्नी को तब तक पीट सकता है, जब तक कि उसकी हड्डी न टूट जाए।

तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने 90 पन्नों वाला एक नया फरमान जारी किया गया है। इस फरमान में अपराधों के लिए सजा का ऐलान किया गया है। नए नियमों को आधिकारिक रूप से 'दे महाकुमु जजाई उसूलनामा' नाम दिया गया है। इन नियमों को पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में गैस रिसाव से बड़ा धमाका, इमारत गिरने से 16 लोगों की मौत; 14 घायल

हिंसा हुई या नहीं, पत्नी को ही साबित करना होगा

तालिबान सरकार द्वारा लाए गए इन नियमों में यौन हिंसा और मनोवैज्ञानिक हिंसा को गलत या अवैध नहीं बताया गया है, जिससे महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के और भी ज्यादा बढ़ जाने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा महिला के साथ हिंसा हुई है, या नहीं इसको साबित करने की जिम्मेदारी भी महिला की ही होगी। अगर वह साबित करने में असमर्थ रहती है कि यह चोट पति द्वारा ही दी गई है, तो फिर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। चाहें चोट कितनी ही गंभीर क्यों न हो। इसमें केवल कोई गंभीर चोट, जैसे ही हड्डी के टूटने को ही अपराध माना जाएगा और इस अपराध के लिए भी पुरुष को केवल 15 दिनों की सजा होगी। इसके अलावा कोर्ट में महिला की बात तभी सुनी जाएगी, जबकि उसके साथ उसका कोई पुरुष अभिभावक हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे पैक होता है आपका पोहा, वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जताया गुस्सा

इसके अलावा विवाहित महिला अगर अपने पति की अनुमति के बिना रिश्तेदारों के घर जाती है, तो उसे जेल भी हो सकती है। घर से परेशान होकर भागने वाली महिलाओं को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

नए नियमों में और क्या-क्या?

नए नियमों ने सामान्य तौर पर देखें तो अफगान महिलाओं की हालात को और भी ज्यादा दयनीय कर दिया है। पहले से ही परदे में जी रही महिलाओं को अब सार्वजनिक जगहों पर और भी ज्यादा पाबंदियां सहनी होगी। महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले ही परेशानी खड़ी कर दी गई थी, अब इस नियम को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया गया है कि महिला अगर बाहर है तो पूरी तरह से ढंकी होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।