Big Breaking Pakistan 16 people killed in explosion suspected to be gas leak in Karachi पाकिस्तान में गैस रिसाव से बड़ा धमाका, कराची में इमारत गिरने से 16 लोगों की मौत; 14 घायल, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान में गैस रिसाव से बड़ा धमाका, कराची में इमारत गिरने से 16 लोगों की मौत; 14 घायल

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

Thu, 19 Feb 2026 02:54 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, कराची
share
पाकिस्तान में गैस रिसाव से बड़ा धमाका, कराची में इमारत गिरने से 16 लोगों की मौत; 14 घायल

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को एक अपार्टमेंट में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट से इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस प्रमुख रिजवान पटेल ने बताया कि यह विस्फोट सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक आवासीय इलाके में हुआ। उन्होंने कहा कि बचावकर्मी अभी भी मलबा हटाकर यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या कोई व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ है।

बताया गया कि गुरुवार सुबह एक आवासीय इमारत में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, जिसमें कई बच्चों सहित कम से कम 16 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी जमशेद अशरफ ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 4:30 बजे ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर हुआ, जब लोग सहरी (सुबह का नाश्ता) के लिए जाग रहे थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन मनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का कारण संभवतः गैस रिसाव था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, और जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राफेल में फिट होंगी भारत में बनी हैमर मिसाइलें, डायरेक्ट निशाने पर पाकिस्तान
ये भी पढ़ें:टीपू सुल्तान विवाद में पाकिस्तान की एंट्री, राणे बोले-इस्लामाबाद में बनाओ चौराहे

मुख्य अग्निशमन अधिकारी हुमायूं खान ने कहा कि हम अभी भी मलबे और अवशेषों की तलाशी ले रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कोई और शव या जीवित व्यक्ति तो नहीं बचा है। बताया गया कि मृतकों में कम से कम नौ बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 2 से 17 वर्ष के बीच थी, जबकि घायलों में भी सात बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण इमारत की जर्जर हालत के चलते उसका एक हिस्सा ढह गया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में गैस की कमी के कारण निम्न आय वाले इलाकों में लोग अपने घरों में तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इमरान को कुछ हुआ तो; पाक में 'आंख' को लेकर बवाल, नकवी पर धमकी देने का आरोप

गौरतलब है कि कराची में यह इस साल की दूसरी बड़ी त्रासदी है। पिछले महीने सदर इलाके में स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा (एक थोक और खुदरा बाजार) के तहखाने में आग लगने से कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इससे पहले, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुलाई में एक घर में शादी के बाद प्रीति भोज के दौरान गैस विस्फोट से दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब मेहमान जोड़े का स्वागत करने के लिए जुटे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।