9 11 like attack in russia drone blasts on buildings रूस में 9/11 जैसा हमला, कजान में इमारतों से टकराए ड्रोन, जोरदार धमाका, International Hindi News - Hindustan
More

रूस में 9/11 जैसा हमला, कजान में इमारतों से टकराए ड्रोन, जोरदार धमाका

  • रूस की कम से कम 6 रिहाइशी इमारतों को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। ये हमले रूस के कजान शहर में हुए हैं।

Sat, 21 Dec 2024 12:44 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
रूस में 9/11 जैसा हमला, कजान में इमारतों से टकराए ड्रोन, जोरदार धमाका

रूस के कजान शहर में कम से कम 6 इमारतों से ड्रोन से हमले किए गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक ड्रोन कई अन्य इमारतों को निशाना बनाने वाले ते लेकिन रूस के एयर डिफेंस सिस्टम में इन्हें नाकाम कर दिया। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक इमारतों से ड्रोन टकरा गए और फिर जोरदार धमाके सुनाई दिए। इस हमले को 9/11 जैसा हमला बताया जा रहा है। हालांकि अमेरिका में 9/11 का हमला काफी बड़ा था और तब इमारतों से विमान टकराए थे। इस हमले में जान माल का बड़ा नुकसान हुआ था। हालांकि रूस में हुए हमलों में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रूसी मीडिया का कहना है कि यूक्रेन ने यह हमला किया है। हालांकि यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। रूस के कजान शहर की गिनती सुरक्षित और शांत शहरों में होती है। कजान में फिलहाल हवाई यातायात बंद कर दिया गया है। इस शहर की आबादी करीब 14 लाख की है। बीते दिनों रूस ने रूसी जनरल की भी हत्या कर दी थी। इसीलिए यूक्रेन पर शक गहराया हुआ है। रूस दुनिया की महाशक्तियों में से है। ऐसे में अगर रूस भी जवाब देता है तो युद्ध की स्थितियां और ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोरोस को किसने बुलाया था? 15 साल पुरानी डिनर पार्टी पर भिड़े थरूर और हरदीप पुरी

इससे पहले रुस के रिल्स्क में यूक्रेन के मिसाइल हमले में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। रूस के कुर्स्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनश्टाइन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खिनश्टाइन ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रिल्स्क शहर पर मिसाइल हमला किया। बाद में रूसी जांच समिति ने आज कहा कि उसने रिल्स्क शहर पर यूक्रेनी हमलों को लेकर आतंकवादी हमले के आरोपों पर आपराधिक मामला खोला है।

खिनश्टाइन ने टेलीग्राम पर कहा ''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्चे समेत दस लोग घायल हो गए हैं जिन्हें रिल्स्क के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया। वे सभी चिकित्सकीय देखरेख में हैं। उनकी चोटें मामूली बताई गई हैं।'' गवर्नर ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम करना जारी रखे हुए हैं और विशेषज्ञ नुकसान का आकलन कर रहे हैं एवं पीड़ितों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।