who lost their lives and injured in accident in Kullu, Himachal Pradesh, have been identified हिमाचल के कुल्लू में हुए हादसे में जान गंवाने वाले व घायलों की हुई पहचान, दिल्ली व राजस्थान के सबसे ज्यादा लोग, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के कुल्लू में हुए हादसे में जान गंवाने वाले व घायलों की हुई पहचान, दिल्ली व राजस्थान के सबसे ज्यादा लोग

प्रशासन ने बताया कि इस सड़क हादसे में दिल्ली के दो तथा राजस्थान के एक शख्स की जान गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में भी दो राज्यों के लोगों की संख्या ज्यादा है। वहीं ड्राइवर की पहचान जम्मू-कश्मीर के निवासी के रूप में हुई है।

Sun, 5 April 2026 02:30 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
share
हिमाचल के कुल्लू में हुए हादसे में जान गंवाने वाले व घायलों की हुई पहचान, दिल्ली व राजस्थान के सबसे ज्यादा लोग

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई थी, वहीं 19 अन्य घायल हो गए थे। घायलों को रेस्क्यू अभियान चलाकर तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दुर्घटना के एक दिन बाद यानी रविवार को प्रशासन ने मृतकों व घायलों की पहचान जारी कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट पहले ब्रेक खराब हुए, गाड़ी रुकवाई भी लेकिन... कुल्लू हादसे की कहानी

प्रशासन ने बताया कि इस सड़क हादसे में दीपाली पत्नी कर्ण निवासी दिल्ली, अमित निवासी पश्चिमी दिल्ली, सिमरन मेहरा पत्नी रोहित निवासी कोटा, राजस्थान तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। आखिरी शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में 5-5 लोग दिल्ली व राजस्थान के रहने वाले हैं, 2 लोग उत्तर प्रदेश के हैं, वहीं 1-1 शख्स हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा और जम्मू व कश्मीर का है। दो घायल कहां के रहने वाले हैं, इस बात की पहचान नहीं हो सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में दिल्ली के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, हादसे में चार की मौत

दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सूची

1. करन (35), पुत्र स्व.श्याम लाल, मकान नं. 283/177, मढ़ी वाली गली नंबर 6, विष्णु गार्डन, दिल्ली।

2. कियान (5), पुत्र स्व.करण, मकान नं. 283/177, मंडी वाली गली नंबर 6, विष्णु गौतम, दिल्ली।

3. मोहित (30), पुत्र स्व.जितेन्द्र कौशल, मकान नं.202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-1, नई दिल्ली।

4. गिन्नी (3), पुत्री मोहित, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-1, नई दिल्ली।

5. निकिता (27), पत्नी मोहित कौशल, मकान नं. 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड, ओखला फेज-1, नई दिल्ली।

6. आंचल (25), पुत्री स्व.चंद्र प्रकाश मित्तल, निवासी वार्ड नंबर 6, पुरोहित वाला, ताड़ीवां, करौली, राजस्थान।

7. मधुप शर्मा (23), पुत्र स्व.आशीष शर्मा, मकान नं. 55, डॉक्टर कॉलोनी, अजमेर रोड, डीसीएम, जिला जयपुर, राजस्थान।

8. रोहित मेहरा (25), पुत्र स्व.दुर्गा प्रसाद मेहरा, मकान नं.एफ-54, जय श्री विहार, थेकरा, जिला कोटा, राजस्थान।

9. अनुराग (21). पुत्र स्व.अमृत ​​लाल मीना, निवासी प्लॉट नंबर 11, नंदपुरी बी, महिला पंचायत के पास, जयपुर, राजस्थान।

10. फिजा (24), पुत्री स्व.फारूक, निवासी वाटोट, सीकर, राजस्थान।

11. हरदीप सिंह (24), पुत्र स्व.अमृत ​​पाल, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

12. दीनू सैफी (26), पुत्र स्व.शरीफ अहमद, निवासी मंडी धनोग, निचार कटरा, मस्जिद मोहल्ला, अमरोहा, उत्तर प्रदेश।

13. अभिनव मोदी (21), पुत्र स्व.सौरभ मोदी, मकान नं. बी-6, IHM कुरूक्षेत्र, ज्योतिसर पिहोवा रोड, कुरूक्षेत्र, हरियाणा।

14. आयुषी शर्मा (26), पुत्री स्व.धर्म देव शर्मा, मकान नं. सी-14, कुमार कुंज-1, फातिमा नगर, पुणे, महाराष्ट्र।

15. आर्य जैन (24), पुत्र स्व.राजेश जैन, निवासी मलेरकोटला, पंजाब।

16. आदित्य नारायण (21), पुत्र स्व. रवि नारायण रावत, ग्राम पिकाधरतिया, ब्लॉक नरसिंहपुर, जिला कटक, ओडिशा।

17. चालक लियाकत हुसैन (37), पुत्र स्व.मोहम्मद हुसैन, वाहदुन, राजौरी, जम्मू-कश्मीर।

18. अर्नव (24) (पता ज्ञात नहीं)

19. शशि (पता ज्ञात नहीं)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश के इन इलाकों में तेज बर्फबारी, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अपडेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।