हिमाचल के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संदिग्ध हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संदिग्ध हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, झंडूता उपमंडल की बालोह ग्राम पंचायत के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सुबह इस गुब्बारे को देखा, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) लिखा हुआ था।
स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि झंडूटा उपमंडल के बलोह ग्राम पंचायत के अंतर्गत खेतों में काम कर रहे लोगों ने शनिवार सुबह इस संदिग्ध गुब्बारे को देखा। उन्होंने तुरंत तलाई पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय निवासी राजेश गौतम ने बताया कि गुब्बारे की बनावट और उस पर लिखे शब्दों को देखते हुए प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के ऊना और बिलासपुर जिलों में पहले भी कई बार इस तरह के संदिग्ध गुब्बारे मिल चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन