
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 2 दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण अप्रैल में भी ठंड देखी जा रही है। सड़कें बंद होने से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि बायोगैस प्लांट के लगने से पहले तक मंदिर व उसके लंगर से निकलने वाले ऑर्गेनिक कचरे का निपटारा करने में काफी लॉजिस्टिक दिक्कतें आती थीं। हालांकि अब यह समस्या काफी कम हो गई है, जो कि पर्यावरण के लिए भी काफी मददगार साबित हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति के गोंधला में 13 सेंटीमीटर और केलांग-हंसा में करीब 7.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल और आसपास के इलाकों में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है।

चार अप्रैल 1905 का दिन हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक ऐसी दर्दनाक तारीख के रूप में दर्ज है, जिसे आज भी याद करते ही लोगों के मन में दहशत की तस्वीरें उभर आती हैं। आज ही के दिन कांगड़ा क्षेत्र में 7.8 से 7.9 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर नेरवा के मुख्य बाजार की सड़क पर कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने आपत्ति जताई।

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है।

आनंद शर्मा ने कहा कि 'भारत ने पूरे इतिहास में अपनी नैतिक साख और शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण हमेशा सम्मान पाया है। इस समय बहुत कुछ दांव पर लगा है, विशेष रूप से युवा पीढ़ी का भविष्य।'

प्रदेश में लंबे समय से सरकारी अस्पताल में पैट स्कैन मशीन लगाने की मांग उठती रही थी। कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज में इस जांच की जरूरत पड़ती है, लेकिन अब तक यह सुविधा सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध नहीं थी।

Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में 8 अप्रैल तक बादल छाए रहने, कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव 31 मई तक कराने की घोषणा हुई है। सीएम सुक्खू ने बताया कि रोस्टर में विसंगतियां दूर करने के लिए उपायुक्तों को 5 फीसदी बदलाव की शक्ति दी गई है।

हिमाचल सरकार ने 31 मार्च और 30 सितंबर 2026 तक चार साल की सेवा पूरी करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया रिक्त पदों और बजट की उपलब्धता के आधार पर वरिष्ठता के अनुसार पूरी की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से नौकरी की सुरक्षा और स्थायी अनुबंध की मांग कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार कोई अलग नीति बनाने नहीं जा रही है।

शिमला में प्रतिबंधित सड़कों पर बिना पास वाहन चलाने से रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने सख्त कानून पेश किया है। अब उल्लंघन पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा और पास फीस में भी भारी बढ़ोतरी की गई है।

अब प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स देना होगा जो बढ़ोतरी से पहले प्रभावी थी। प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि बॉर्डर चेक पोस्ट पर पुराने सॉफ्टवेयर और पुरानी दरों के हिसाब से ही पर्चियां काटी जाएं।

पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ एंट्री टैक्स को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने कोई नया एंट्री टैक्स लागू नहीं किया है बल्कि पहले से लागू व्यवस्था में सीमित बढ़ोतरी की गई है, जिसे जल्द ही रैशनलाइज किया जाएगा।

हिमाचल के शिमला में 75 साल की उम्र में दो बुजुर्ग महिलाओं द्वारा खुद से काफी कम उम्र के पतियों से तलाक लेने के मामले सामने आए हैं। अदालत ने उनकी संयुक्त याचिकाएं स्वीकार कर लीं।

आईजीएमसी शिमला के कंसल्टेंट डॉक्टरों की संस्था सीनियर एकेडमिक मेडिकल डॉक्टर्स एसोसिएशन (सैमडकॉट) ने इस संबंध में जनरल हाउस की बैठक बुलाकर राज्य सरकार से वेतन स्थगन के प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। किन जिलों में येलो और कहां ऑरेंज अलर्ट? इस रिपोर्ट में जानें…

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक एक खस्ताहाल बस का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ड्राइवर छत से टपकते बारिश के पानी से बचने के लिए छाता लगाकर बस चलाता नजर आ रहा है।