Shimla Many Schools Receive bomb threat security agencies alert शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई नामी प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई।

Mon, 4 May 2026 12:37 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई नामी प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। एहतियात के तौर पर शिमला के प्रतिष्ठित दयानंद पब्लिक स्कूल को तुरंत खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल प्रबंधन को एक गुमनाम ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें शहर के कुछ स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह सूचना मिली, स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को तुरंत घर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी पुलिस

स्कूल प्रबंधन ने शुरुआत में अचानक छुट्टी किए जाने का कारण साफ नहीं किया, लेकिन बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि यह कदम बम की धमकी के चलते उठाया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को खाली करवा दिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि एक गुमनाम ई-मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और अभी तक किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस की साइबर सेल इस ई-मेल को भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमला में तेज बारिश से छाया अंधेरा, मई में लौटी दिसंबर जैसी ठंड, येलो अलर्ट जारी

अफवाहों पर ध्यान देने की अपील

इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल देखा गया, हालांकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल निकाय चुनाव होंगे विस चुनाव का लिटमस टेस्ट; BJP-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा

गौरतलब है कि दयानंद पब्लिक स्कूल में इस तरह की बम की धमकी पहली बार सामने आई है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, जिला एवं सत्र न्यायालय और हिमाचल प्रदेश सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। पिछले कुछ समय से इस तरह के मेल भेजे जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, हालांकि हर बार जांच के बाद ये धमकियां झूठी साबित हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बड़ा हादसा, चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, 4 महिलाओं की मौत

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।