punjab govt prepares to impose entry tax on vehicles of himachal registration numbers हिमाचल नंबर की गाड़ियों पर पंजाब में एंट्री टैक्स लगाने की तैयारी; गूंजा मुद्दा, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल नंबर की गाड़ियों पर पंजाब में एंट्री टैक्स लगाने की तैयारी; गूंजा मुद्दा

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर एंट्री फीस बढ़ाने के विरोध में अब पंजाब सरकार भी हिमाचल के वाहनों पर एंट्री टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इसकी कानूनी संभावनाएं तलाशने की बात कही है ताकि हिमाचल के फैसले का कड़ा जवाब दिया जा सके।

Thu, 12 March 2026 08:20 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल नंबर की गाड़ियों पर पंजाब में एंट्री टैक्स लगाने की तैयारी; गूंजा मुद्दा

हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर एंट्री फीस में बढ़ोतरी करने के जवाब में अब पंजाब सरकार ने भी हिमाचल के रजिस्टर्ड वाहनों पर पंजाब में एंट्री टैक्स लगाने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में यह जानकारी दी है। चीमा ने कहा कि स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग और कानूनी विशेषज्ञों की इस पर राय ली जाएगी और यदि प्रावधान होगा तो एंट्री टैक्स लगाया जाएगा।

हिमाचल सरकार पर बरसे वित्त मंत्री चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भारी भरकम एंट्री फीस वसूलने पर कड़ी आलोचना की और कहा कि वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों के लोगों पर इस तरह के बोझ डाल रही है।

चीमा बोले- हिमाचल सरकार की वित्तीय हालत खराब

विधानसभा के बजट सत्र में विधायक दिनेश चड्ढा के एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि एक देश, एक टैक्स थियरी के तहत कोई भी राज्य दूसरे राज्य पर कोई टैक्स नहीं लगा सकता है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर प्रवेश शुल्क 70 से बढ़ाकर 170 रुपए प्रति वाहन कर दिया है। पंजाब से बड़ी संख्या में लोग पड़ोसी राज्य हिमाचल में आते-जाते हैं। हिमाचल सरकार ने खराब वित्तीय स्थिति के कारण ही एंट्री टैक्स बढ़ा दिया है।

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोका

वित्त मंत्री चीमा ने आगे कहा कि उनके पास कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोक दिया गया है। नई भर्तियां बंद कर दी गई हैं। गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना भी बंद कर दी गई है। चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण मंत्री से संबंधित कानूनों का अध्ययन कराने का आग्रह करेंगे ताकि यह पता चल सके कि हिमाचल में रजिस्टर्ड वाहनों पर एंट्री टैक्स लगा सकते हैं या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने DMA आदेश वापस लिया, पंचायत और नगर निकाय चुनावों का रास्ता साफ

1 अप्रैल हिमाचल में गाड़ियों की एंट्री पर नया टैक्स

हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से गैर-हिमाचल रजिस्ट्रेशन गाड़ियों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नई दरों के लागू होने के बाद राज्य में प्रवेश करने वाली बाहरी गाड़ियों को पहले से अधिक टैक्स देना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार, निजी कारों से अब 170 रुपए एंट्री टैक्स लिया जाएगा, जबकि पहले यह 70 रुपए था। इसी तरह मिनी बसों के लिए 320, वाणिज्यिक बसों के लिए 600 रुपए और भारी मालवाहक वाहनों के लिए 900 रुपए एंट्री टैक्स निर्धारित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में रियल एस्टेट परियोजनाओं में महंगा हुआ निर्माण, ज्यादा देनी होगी फीस

राजस्व बढ़ाने के लिए उठाया कदम

हिमाचल सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के राजस्व में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि इससे पर्यटन और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने की संभावना भी है। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के बाद हिमाचल सीमा के निकट पंजाब के गांवों के लोगों में काफी रोष है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर असर, होटल और ढाबों पर संकट

रिपोर्ट- मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।