
जॉर्ज रिचमंड कांगड़ा के बीर बिलिंग से देव टिब्बा तक लंबी दूरी के क्रॉस-कंट्री फ्लाइंग अभियान पर निकले ग्रुप में शामिल थे। इसी दौरान वे देव टिब्बा के पास ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि कार को चला रहे आरोपी विक्रांत विज को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं।

28 मई, गुरुवार: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे लोगों की टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रशासन ने बताया कि इस सड़क हादसे में दिल्ली के दो तथा राजस्थान के एक शख्स की जान गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में भी दो राज्यों के लोगों की संख्या ज्यादा है। वहीं ड्राइवर की पहचान जम्मू-कश्मीर के निवासी के रूप में हुई है।

एसपी मदन लाल के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में CID के चार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी कर्मी कुल्लू में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ तैनात थे।

हिमाचल प्रदेश में ओरेंज अलर्ट के बीच मौसम ने करवट ली है। राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि शिमला, मनाली और कई मैदानी क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है।

इस दुर्लभ घटना ने हिमालयी राज्य में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। मोर आमतौर पर गर्म इलाकों में पाए जाते हैं। यही वजह है कि 6000 फीट की ऊंचाई पर मोरों का दिखाई देना काफी आश्चर्यजनक बात है।

दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश में जान गंवाने वाले 34 वर्षीय विंग कमांडर नमांश स्याल का रविवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विंग कमांडर के चचेरे भाई ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

वीडियो में आरोपी अधिकारी शुक्ला ने कहा कि 'एक महिला मेरे पास छोटे-मोटे कामों के लिए आती थी और धीरे-धीरे वह मुझ पर मोहित हो गई। मैंने उसे कई बार समझाने की कोशिश की कि कुछ पाबंदियां हैं, लेकिन वह मेरा पीछा करने और मुझे परेशान करने लगी।'

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एकबार फिर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मंडी जिले में 3 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने सूबे के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी है।

मॉनसून सीजन के दौरान प्रदेश में आपदाओं का सिलसिला भी लगातार जारी है। अब तक राज्य में 137 भूस्खलन, 97 बाढ़ और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। जिसके चलते इस मॉनसून के दौरान अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमों ने कई घंटों तक राहत और बचाव अभियान चलाया। मंगलवार सुबह तक मलबे से सभी पांच शवों को निकाल लिया गया। हादसे के समय शिव राम बरामदे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

स्थानीय मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड और येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच कुल्लू से भीषण बारिश के बाद आए भूस्खलन में एक घर के ढहने का वीडियो सामने आया है। वीडियो कुल्लू जिले के आनी में न्यू बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है।

Chandigarh-Manali Highway Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया है, जिससे सैकड़ों यात्री और वाहन फंसे हुए हैं, और ब्यास नदी उफान पर है।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन ब्यास नदी समेत कई नदी-नाले अभी भी उफान पर हैं। इस बीच मनाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि रायसन टोल को ब्यास नदी ने अपने कब्जे में ले लिया है।

भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में हालात खराब हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सूबे के कई जिलों के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल 25 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं।

Himachal Kullu Floods: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। कुल्लू में लगातार दूसरे दिन बादल फटने की घटना हुई। आपदा में कई गाड़ियां बह गईं और घरों में मलबा घुस गया। हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में आए सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। सैलाब में पुल, दुकानों, ढांचों, शेड और पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचा है। कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।