himachal pradesh weather shimla temperature rise heatwave rain alert imd झुलसने लगे पहाड़, रातें भी गरमाईं; हिमाचल में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी- जानें डेट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

झुलसने लगे पहाड़, रातें भी गरमाईं; हिमाचल में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी- जानें डेट

Himachal Pradesh weather: मैदानी इलाकों के साथ-साथ राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है

Mon, 18 May 2026 06:30 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
झुलसने लगे पहाड़, रातें भी गरमाईं; हिमाचल में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी- जानें डेट

Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में गर्मी ने अब पहाड़ों पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 27 अप्रैल को शिमला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। तेज धूप के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ऊना और नेरी प्रदेश के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कांगड़ा में 38.3 डिग्री, सुंदरनगर में 38.1 डिग्री, बरठीं में 37.4 डिग्री, मंडी में 37 डिग्री, नाहन में 36.4 डिग्री, भुंतर में 35.3 डिग्री, धर्मशाला और सोलन में 35-35 डिग्री तथा चंबा में 34.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाला के जरिए गोवा भेज रहे थे पैसा, 150 करोड़ के फ्रॉड में भी नाम; दीपक पर ED
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बढ़ने वाला है ऑटो-टैक्सी का किराया? जेब पर पड़ेगा 20-30 रुपये का बोझ

जुब्बड़हट्टी में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, शिमला में 28.6 डिग्री, मनाली में 28.4 डिग्री और कल्पा में 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी इलाकों ताबो में 25.2 डिग्री, कुफरी में 23.8 डिग्री और केलांग में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

राज्य के पहाड़ी पर्यटन स्थलों में भी रातें गर्म होने लगी हैं। जनजातीय जिला किन्नौर के कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद केलांग में 7.7 डिग्री, ताबो में 9.2 डिग्री, कल्पा में 9.8 डिग्री, मनाली में 11.6 डिग्री, कुफरी में 11.7 डिग्री, सराहन में 11.9 डिग्री और सियोबाग में 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भुंतर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, चंबा में 16.7 डिग्री, सोलन में 17.2 डिग्री, बरठीं में 17.4 डिग्री, पालमपुर में 18 डिग्री, धर्मशाला में 18.1 डिग्री, शिमला में 18.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 18.4 डिग्री और सुंदरनगर में 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडी में 19.2 डिग्री, कांगड़ा में 19.7 डिग्री, नाहन में 19.9 डिग्री, ऊना में 20.3 डिग्री, बिलासपुर में 21 डिग्री, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 24-24 डिग्री तथा नेरी में 24.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 20 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 21 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 24 मई तक कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना रहेगी। विभाग ने 21 और 22 मई के लिए चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।