himachal pradesh weather 3 days snowfall alert hailstorm and rainfall alert Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में 3 दिन तक होगी बर्फबारी; बारिश और ओलावृष्टि, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में 3 दिन तक होगी बर्फबारी; बारिश और ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के कड़े तेवर जारी हैं। राज्य के कई इलाकों में बीती रात रुक-रुक कर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे ठंड एक बार फिर तेज हो गई है।

Fri, 10 April 2026 07:15 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में 3 दिन तक होगी बर्फबारी; बारिश और ओलावृष्टि

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के कड़े तेवर जारी हैं। राज्य के कई इलाकों में बीती रात रुक-रुक कर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे ठंड एक बार फिर तेज हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में बर्फबारी

जानकारी के अनुसार लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरी रात रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। वहीं शिमला में देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। गुरुवार सुबह राजधानी शिमला सहित कई निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश के इन इलाकों में तेज बर्फबारी, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अपडेट

कई सड़कें बंद

ओलावृष्टि का सबसे अधिक असर शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में देखा गया है, जहां सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय फसल संवेदनशील अवस्था में है। उधर, चौपाल और रोहडू क्षेत्रों सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण कई संपर्क सड़कें अभी भी अवरुद्ध बताई जा रही हैं। प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली का काम जारी है, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में आवाजाही प्रभावित बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में 13 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका, सुक्खू सरकार का दो टूक जवाब

कब तक खराब रहेगा मौसम

मौसम के इन बदले तेवरों के कारण प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल तक मध्यवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बर्फ की चादर से ढके पहाड़, अप्रैल में नहीं देखी होगी ऐसी बर्फवारी

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।