himachal pradesh mausam manali hotter than shimla rain alert on this day हिमाचल के मौसम में बड़ा उलटफेर, शिमला से अधिक तप रहा मनाली; इस दिन होगी बारिश, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के मौसम में बड़ा उलटफेर, शिमला से अधिक तप रहा मनाली; इस दिन होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश में फरवरी में ही गर्मी बढ़ने लगी है। हिमाचल में औसत तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक दिन बारिश की चेतावनी जारी की है। 

Sat, 21 Feb 2026 07:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल के मौसम में बड़ा उलटफेर, शिमला से अधिक तप रहा मनाली; इस दिन होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश में फरवरी के आखिर में ही गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

कहां कितना तापमान?

शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी ऊना में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और 29 डिग्री के करीब बना रहा। इसके अलावा भुंतर में 25.5 डिग्री, मंडी में 25.6 डिग्री, कांगड़ा में 25.8 डिग्री, सुंदरनगर में 25.2 डिग्री और बरठीं में 25.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। धर्मशाला में 23.1 डिग्री, सोलन में 23.0 डिग्री, चंबा में 23.7 डिग्री और नाहन में 22.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

शिमला से अधिक गर्म रहा मनाली

दिलचस्प बात यह रही कि पहाड़ों के प्रमुख पर्यटन स्थल भी अपेक्षाकृत गर्म रहे। शिमला का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि मनाली इससे थोड़ा ज्यादा 18.8 डिग्री तक पहुंच गया। यानी मनाली, शिमला से अधिक गर्म रहा। जुब्बड़हट्टी में 20.8 डिग्री और कल्पा में 16.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जनजातीय क्षेत्र केलांग में भी तापमान 5.9 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से ऊपर माना जा रहा है।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी

न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई स्थानों पर यह सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और मनाली का 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बताया गया है। धर्मशाला में 9.9 डिग्री, ऊना में 9.0 डिग्री, नाहन में 10.3 डिग्री, पालमपुर में 9.0 डिग्री, सोलन में 6.4 डिग्री, मंडी में 8.7 डिग्री और बिलासपुर में 10.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ताबो में यह माइनस 4.4 डिग्री रहा।

अधिकांश जगहों पर तापमान ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी कई स्थानों पर देखी गई है और अधिकांश जगहों पर यह सामान्य से 3 से 9 डिग्री तक ऊपर है।

इस दिन बारिश की चेतावनी

आगे के पूर्वानुमान की बात करें तो 22 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 23 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। 24 से 27 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि इस दौरान दिन के तापमान में और उछाल आ सकता है और गर्मी का असर बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों हाई अलर्ट पर दिल्ली, लश्कर की धमकी से 'रिवेंज' थ्योरी तक, बड़ी बातें
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी; 33 डिग्री पहुंचेगा तापमान, 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
ये भी पढ़ें:AI समिट में हंगामा: कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को झटका, 5 दिन की पुलिस रिमांड

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।