Himachal Pilot killed in paragliding accident at Bir Billing हिमाचल के बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट की दर्दनाक मौत, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के वक्त हुई दर्दनाक दुर्घटना में एक पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई। वहीं, एक पर्यटक घायल हो गया। मृतक पायलट की पहचान मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के बरोट के रहने वाले थे। 

Sun, 28 Dec 2025 11:19 AMPraveen Sharma धर्मशाला, पीटीआई
share
हिमाचल के बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के वक्त हुई दर्दनाक दुर्घटना में एक पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई। वहीं, एक पर्यटक घायल हो गया। मृतक पायलट की पहचान मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के बरोट के रहने वाले थे। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट पर हुई, जिसमें एक अनुभवी पायलट मोहन सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया एक टेंडेम पैराग्लाइडर उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आने से लॉन्च साइट के नीचे सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 को बदल जाएगा हिमाचल का मौसम, न्यू ईयर पर होगी बर्फबारी या धूप; IMD ने बताया

‘बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन’ के अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पैराग्लाइडर में तकनीकी खराबी आ गई और वह हवा में संतुलन खो बैठा तथा उड़ान स्थल के नीचे सड़क के पास गिर गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि साथ उड़ान भर रहा पर्यटक घायल हो गया।

पर्यटक की हालत खतरे से बाहर

स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पायलट और पर्यटक दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, मोहन सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह घटना तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या मौसम संबंधी कारकों के कारण हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल के ऊना में खराब मौसम के चलते स्कूलों का समय बदला, देखें नया टाइम टेबल

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशंस पर सुरक्षा व्यवस्थाओं खासकर उपकरणों की नियमित जांच, पायलटों के प्रमाणन और सुरक्षा नियमों के सख्त पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांगड़ा के जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर तैनात मार्शलों और तकनीकी सलाहकारों से दुर्घटना से संबंधित सभी दस्तावेज और जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा, "जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।